बुधवार की सुबह बच्चे अपने स्कूल गए हुए थे। वह जैसे अपनी कक्षा में पहुंचे तो वहां उनको एक फंदे पर लटकती हुई लाश दिखाई दी। इस वहज से वह भागकर अपने घर आ गए। इसके बाद टीचर और स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

भोजपुर (बिहार). एक स्कूल में सुबह-सुबह ऐसा दिल दहला देने वाला मामला सामने आया की पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही बच्चे रोज की तहर अपनी क्लास के अंदर पहुंचे तो वहां से चीखते हुए भागे। किसी का जूता छूटा तो किसी का बैग। फिर घर आकर अपने परिजनों की घटना के बारे में बताया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

फंदे पर लटक रहा था वो...
दरअसल, बुधवार की सुबह बच्चे अपने स्कूल गए हुए थे। वह जैसे अपनी कक्षा में पहुंचे तो वहां उनको एक फंदे पर लटकती हुई लाश दिखाई दी। इस वहज से वह भागकर अपने घर आ गए। इसके बाद टीचर और स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

एक रात पहले से ही घर से था गायब
पुलिस ने युवक की पहचान मायाशंकर पांडेय की रूप में की है। जिसको लोगों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया। युवक के घरवालों के मुताबिक, वह मंगलवार रात से ही अपने घर से गायब था। उन्होंने सोचा कहीं होगा, सुबह तक घर वापस आ जाएगा। लेकिन उनका बेटा इस हाल में मिलेगा ये नहीं सोचा था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरु कर दी है।