बिहार में महान गणितज्ञ वशिष्ट नारायण सिंह को अपना आदर्श मनाने वाले पटना के किसलय शर्मा ने पूरी दुनिया में बिहार का मान बढ़ाया है। उन्होंने क्रिकेट खेलना छोड़कर गणित के 2500 फॉर्मूले जमा किए। उनका नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।  

पटना। राजधानी पटना के एक खिलाड़ी ने क्रिकेट में भविष्य बनता नहीं देखा तो मैथ्स के फॉर्मूले जमा करना शुरू कर दिया। क्रिकेट के बाद खिलाड़ी के दूसरे प्यार ने उन्हें गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जगह दिला दी। दरअसल, पटना के रहने वाले किसलय शर्मा ने क्रिकेट में करियर नहीं बनने की वजह से मैथ्स के फॉर्मूले जमा करना शुरू कर दिया और उन्होंने 2500 फॉर्मूले को एक जगह जमा कर अपने नाम एक रिर्काड दर्ज करा लिया। किसलय ने क्रिकेट छोड़ने के बाद पढ़ाई की ओर रूख किया और यह सफलता अर्जित की। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2 से 3 साल की कड़ी मेहनत के बाद मिली सफलता
किसलय बिहार के महान गणितज्ञ विशष्ट नारायण सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। किसलय को 2500 मैथ्स के फॉर्मूल को जमा करने में करीब दो से तीन साल का वक्त लगा। किसलय ने फॉर्मूले को इकट्ठा करने के लिए 500 से 600 पुस्तकें पढ़ी। किसलय ने बताया कि उन्हें मौका मिलता हो तो वे क्रिकेट खेलना पसंद करते हैं। वे कहते हैं क्रिकेट आज भी उनका पहला प्यार है। किसलय ने झारखंड के लिए अंडर-14 और फिर अंडर-19 के टीम के लिए खेला है। किसलन एक मैच में हैट्रिक विकेट भी ले चुके हैं। 

आईआईटी की तैयारी करते हैं मैथ्स गुरु
किसलय पटना में छात्रों को मैथ्य पढ़ाते हैं और बच्चों को आईआईटी की प्रवेश परीक्षा की तैयारी करते हैं। इसके अलावा वे 9वीं तथा 10वीं की छात्रों को भी ट्यूशन देते हैं। उन्हें आज पटना में मैथ्स गुरु के नाम से जाना जाता है। किसलय अब लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज कराने की तैयारी कर रहे हैं।