बेगूसराय सांसद और भाजपा के फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह ने दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे धरना-प्रदर्शन पर फिर से हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने कहा कि शाहीन बाग सुसाइड बॉम्बर का जत्था तैयार कर रहा है।  

पटना। एनआरसी, एनपीआर और सीएए के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में चल रहे धरने के खिलाफ केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने फिर से हमला बोला है। शाहीन बाग के धरने में शामिल हो रहे लोगों की सोच पर भी उन्होंने टिप्पणी की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि शाहीन बाग सुसाइड बॉम्बर का जत्था तैयार कर रहा है। राजधानी दिल्ली में देश के खिलाफ साजिश हो रही है। शाहीन बाग में जारी धरने में एक महिला का बच्चा ठंड से मर जाता है तो वो महिला कहती है कि मेरा बच्चा शहीद हुआ है। ये सुसाइड बॉम्बर नहीं तो क्या है? गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि देश को खिलाफत आंदोलन-2 की जरूरत है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देश को बचाने के लिए खिलाफत आंदोलन की जरूरत 
उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी गिरिराज सिंह शाहीन बाग पर कई बार तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सुसाइड बॉम्बर वाले अपने बयान में कहा कि यदि देश को बचाना है तो खिलाफत आंदोलन-2 चलाना होगा। इसी से देश को सजग करना होगा। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ दिल्ली के शाहीन बाग में बीते डेढ़ महीने से हजारों लोग धरने पर बैठे है। 

सरकार वापस ले कानून नहीं तो चलता रहेगा धरना 
धरने पर बैठे लोगों की मांग है कि जबतक सरकार नागरिकता संशोधन कानून को वापस नहीं लेती है तबतक उन लोगों का विरोध जारी रहेगा। साथ ही ये लोग देश में कभी भी एनआरसी लागू नहीं होने देने की मांग कर रहे हैं। लोगों के इस धरने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। लेकिन परेशानी के बाद भी स्थानीय लोग धरने को समर्थन दे रहे हैं।