बिहार के बेगूसराय से एक  हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक डॉक्टर अपने मरीज को देखने के लिए घए थे, लेकिन लड़की वालों को वह पसंद आ गए और उनकी तुरंत शादी करवा दी। यानि दूल्हे का अपहरण करके ऑन दा स्पॉट पकड़ौआ विवाह करा डाला। 


बेगूसराय (बिहार). सोचिए आप किसी जरूरी काम से निकले हो और आपकी जबरन पकड़कर शादी करवा दी जाए तो कैसा होगा। बिहार के बेगूसराय से एक ऐसा ही पकड़ौआ विवाह का मामला सामने आया है। जहां एक डॉक्टर इलाज करने के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में उनका अपहरण हो गया। इसके बाद डॉक्टर को एक मंदिर में ले जाया गया, जहां उनकी जबरदस्ती शादी करा दी गई। युवक के परिजनों ने इसी अशंका के आधार पर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस डॉक्टर की तलाश में कई जगह छापेमारी कर रही है। लेकिन उसका अभी तक कोई सुराग नहीं लगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वीडियो देखते ही परिजनों और पुलिस के उड़े होश
दरअसल, यह मामला बेगूसराय जिले के पिढ़ौली गांव से सामने आया है। जहां सोमवार को वेटनरी डॉक्टर सत्यम कुमार झा घर से मवेशियों का इलाज करने के लिए निकले थे। लेकिन दो दिन होने के बाद वह अब तक घर नहीं लौटा है। इसी दौरान युवक के पिता सुबोध कुमार झा के मोबाइल पर एक वीडियो आया, जिसे उन्होंने पुलिस को दिखाया है, जिसमे उनके बेटे सत्यम की शादी होती हुई दिख रही है। सत्यम के साथ एक लड़की बैठी हुई थी। पंडित मंत्र पढ़ रहा था। आसपास लोगों की भीड़ थी। शादी की रस्में निभाई जा रही थी। वीडियो देखने के बाद घरवालों के होश उड़ गए।

कहीं मामला प्रेम प्रसंग का तो नहीं
वहीं लड़के के पिता सुबोध झा ने पुलिस को बताते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि हसनपुर गांव के विजय सिंह ने सत्यम का अपहरण किया होगा और उसकी शादी करा दी होगी। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले पर कुछ नहीं कहा है। उनका कहना है कि युवक के पकड़े जान क के बाद की कुछ पता लगेगा। हो सकता है कि ये पकड़ौआ विवाह हो या फिर प्रेम प्रसंग भी हो सकता है।

पुलिस डॉक्टर की तलाश में कर रही छापेमारी
मामले की जांच कर रहे एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सत्यम के मिलने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट होगा कि आखिर पूरा मामला क्या है। परिजनों ने शिकायत कराई है, जिसके आधार पर हम डॉक्टर की तलाश के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रहे हैं। साथ ही शादी के वीडियो की सच्चाई का भी पता लगा रहे हैं। वह कब बना और कहां का है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जल्द ही इसका सच सामने होगा।