बिहार में एक प्रेमी-प्रेमिका का अजब मामला सामने आया है। जहां एक युवक को अपने चचेरे भाई की साली से रात में छिप-छिपकर मिलना महंगा पड़ा गया। जैसे ही दोनों की मिलने वाली खबर लोगों को पता चली तो उन्होंने अगले ही दिन उनको पकड़कर शादी करवा दी। 

बेगूसराय. बिहार में एक प्रेमी-प्रेमिका का अजब मामला सामने आया है। जहां एक युवक को अपने चचेरे भाई की साली से रात में छिप-छिपकर मिलना महंगा पड़ा गया। जैसे ही दोनों की मिलने वाली खबर लोगों को पता चली तो उन्होंने अगले ही दिन उनको पकड़कर शादी करवा दी। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दोनों को मिलते हुए लड़की के भाई ने देख लिया
दरअसल, ये हैरान कर देने वाली खबर बिहार के शेखपुर जिले में सामने आई है। जहां 24 साल का इंदल अपने भाई की साली कविता से रविवार रात को चुपके से मिलने आया था। लड़की के भाई रोहित ने उनको पकड़ लिया और बहन को एक कमरे में बंद कर दिया।

पंचायत ने दोनों की शादी कराने का लिया फैसला
दूसरे दिन ग्रामीणों ने पंचायत लगाकर दोनों की शादी कराने का फैसला किया। फिर लोगों ने लड़के पर दबाव बनाते हुए लडकी से शादी करने के लिए कहा। पहले तो वह मना करने लगा लेकिन गांववालों के समझाने के बाद वह शादी करने के लिए तैयार हो गया। अगले दिन दोनों की शिव मंदिर में शादी करवा दी गई।

चार साल चल रही थी दोनों की लव स्टोरी


इंदल ने बताया कि उसका पिछले चार साल से अफेयर चल रहा था। दोनों अक्सर मिला करते थे। मैं उससे शादी भी करना चाहता था। लेकन मेरे घरवाले इस रिश्ते से खुश नहीं थे। इसके बाद भी मैं उससे मिलता था। अगर अब भी मेरे घरवाले उसको नहीं अपनाते हैं तो भी मैं उसका साथ नहीं छोडूंगा। मैं दिल्ली में नौकरी करता हूं। अब इसको भी साथ रखूंगा।