मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पिता समान बताने वाले चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि गांधी और गोडसे कभी एक साथ नहीं चल सकते।  

पटना। जनता दल से बर्खास्त किए जाने के बाद पहली बार बिहार पहुंचे प्राशनत किशोर काफी आक्रामक मूड में नजर आए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपने पिता समान बताने वाले चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा कि गांधी और गोडसे कभी एक साथ नहीं चल सकते। 

हारे हुए नेता हैं नीतीश कुमार 
बिहार सरकार और नीतीश कुमार की राजनीति की आलोचना करते हुए पीके ने कहा, "नीतीश हारे हुए नेता हैं। गांधी और गोडसे एक साथ नहीं चल सकते।" आरोप लगाया कि सत्ता के लिए नीतीश गांधी और गोडसे को एक साथ मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। 

20 फरवरी से शुरू होगा पीके का अभियान
बिहार सरकार और नीतीश कुमार की राजनीति की आलोचना करते हुए पीके ने कहा, "नीतीश हारे हुए नेता हैं। गांधी और गोडसे एक साथ नहीं चल सकते।" आरोप लगाया कि सत्ता के लिए नीतीश गांधी और गोडसे को एक साथ मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रशांत किशोर ने कहा, "20 फरवरी से 'बात बिहार की' कैम्पेन शुरू होगा जिसका मकसद उन लोगों तक पहुंचना है जिन्हें बिहार को देश के 10 बेहतरीन राज्यों में शुमार करने के लिए नए लीडरशिप की जरूरत है। इस अभियान के जरिए हमारा मकसद अगले 100 दिन में 1 करोड़ युवाओं को जोड़ना है।" 

Scroll to load tweet…

नीतीश के साथ अच्छे रिश्ते 
पीके ने बताया कि नीतीश कुमार के साथ उनके रिश्ते बढ़िया हैं। उन्होंने कहा, "मैं उनका सम्मान करता हूं। मैं उनके फैसले (जेडीयू से बर्खास्त करने) पर सवाल नहीं करूंगा।"