रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी सभी चीजें शेयर करती हैं। ऐसे में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इंडियन आर्मी का एक वीडियो शेयर किया है।

मुंबई. रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के साथ पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी सभी चीजें शेयर करती हैं। ऐसे में उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर इंडियन आर्मी का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आर्मी के जवान गाना गाते नजर आ रहे हैं। रवीना ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही बताया कि वो इस वीडियो को देखने के बाद काफी इमोशनल महसूस कर रही थीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्ट्रेस ने ट्विटर पर शेयर किया है वीडियो 

रवीना टंडन ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही कैप्शन लिखा, 'मेरी आंखों में आंसू हैं। ये हमारे देश की मिट्टी के बेटे हैं। हमारे वीर जवान, हमारे भाई, हम इनसे प्यार करते हैं जिनकी नसों में टैलेंट कूट-कूट कर भरा है और जो अपने देश के लिए जुनूनी हैं। मैं आपसे प्यार करती हूं वीरे, आप जहां पर भी हैं। रवीना के इस वीडियो पर कई फैंस ने पॉजिटिव कमेंट्स किए। हालांकि, एक यूजर ने रवीना को और भारतीय सेना को ट्रोल करने की कोशिश की जिसके बाद एक्ट्रेस ने भी इस शख्स को करारा जवाब दिया है। 

एक ट्रोलर ने रवीना के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'गाने गाते रहिए, फिल्में बनाते रहिए। यही वो चीज है जो भारतीय लोग बेस्ट तरीके से कर सकते हैं और पिछले कुछ समय से भारत में बेहतरीन क्रिकेटर्स भी होने लगे हैं। युद्ध में साहस, पराक्रम और वीरता भारतीयों के बस की बात नहीं है, वैसे चाय कैसी थी?'

Scroll to load tweet…

एक्ट्रेस ने ट्रोलर को दिया करारा जवाब 

रवीना टंडन ने इस ट्रोलर को करारा जवाब दिया और एक्ट्रेस ने लिखा, 'डियर सर, मैं आपको बेवकूफ कहना चाहती हूं लेकिन इसकी जगह मैं कहना चाहूंगी कि सेना के जवान जो बॉर्डर पर देश के लिए शहीद होते हैं, वो किसी ना किसी के बेटे, भाई और किसी ना किसी के पति होते हैं। माना कि वो सैनिक पहले हैं लेकिन उनका खून भी लाल ही है। हम अलग नहीं हैं। दर्द हमारा सबका एक ही है चाहे आप अपना बेटा खोए या मैं।'

लंबे समय के बाद संजय दत्त के साथ फिल्मों में दिखेंगी रवीना

बहरहाल, अगर रवीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को लेकर चर्चा में चल रही हैं। इसमें रवीना के अलावा संजय दत्त और यश भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। कुछ समय पहले इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था। इस फिल्म को प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है।