बच्चन फैमिली ने आपनी लाडली आराध्या का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन में जहां आराध्या के दादा यानी अमिताभ बच्चन उन्हें दुलार करते नजर आए। वहीं दादी जया बच्चन भी पार्टी में बेहद खुश दिखी थीं।

मुंबई। अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या हाल ही में 8 साल की हुई हैं। 16 नवंबर, 2011 को मुंबई में जन्मीं आराध्या बुधवार को मां ऐश्वर्या और नानी वृंदा राय के साथ एक इवेंट में पहुंचीं। इस दौरान नानी वृंदा जहां नातिन का हाथ थामे नजर आईं, वहीं आराध्या ने मुस्कुराते हुए पोज दिए। सोशल मीडिया पर आराध्या की फोटो देख कुछ यूजर्स सवाल पूछ रहे हैं। एक शख्स ने पूछा- ये स्कूल नहीं जाती क्या? वहीं एक और शख्स ने कहा- आराध्या की जीन्स देखो। कितना पुराना फैशन है। बता दें कि आराध्या अक्सर मां के साथ नजर आती हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया यूजर्स कई बार ऐसे सवाल करते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

बेटी के बर्थडे पर बच्चों के साथ झूला झूलते दिखे थे अभिषेक : 
बच्चन फैमिली ने आपनी लाडली आराध्या का बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन में जहां आराध्या के दादा यानी अमिताभ बच्चन उन्हें दुलार करते नजर आए। वहीं दादी जया बच्चन भी पार्टी में बेहद खुश दिखीं। केक कटिंग सेरेमनी में मम्मी ने आराध्या को केक खिलाया। अभिषेक बच्चन इस मौके पर बेटी और पार्टी में आए बच्चों के साथ झूला झूलते और मस्ती करते नजर आए। बर्थडे पार्टी में आराध्या पिंक कलर की गाउन में नजर आईं। उन्होंने गाउन के मैचिंग कलर के शूज और हेयरबैंड लगा रखा था। 

पार्टी में शामिल हुए ये थे ये सेलेब्स : 
आराध्या की बर्थडे पार्टी में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान और बेटे अबराम के साथ पहुंचे थे। पार्टी में रितेश देशमुख भी पत्नी जेनेलिया और बच्चों के साथ नजर आए थे। इनके अलावा मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर करन जौहर, नताशा पूनावाला, डब्बू रत्नानी और उनकी फैमिली, फराह खान के तीनों बच्चे, सोनाली बेंद्रे और उनका बेटा पहुंचे थे।