प्रियंका चोपड़ा के साथ 'जय गंगाजल' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर मुरली शर्मा की मां पद्मा शर्मा का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें 7 जून को कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। वो 76 साल की थीं।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा के साथ 'जय गंगाजल' जैसी फिल्मों में काम कर चुके एक्टर मुरली शर्मा की मां पद्मा शर्मा का निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उन्हें 7 जून को कार्डिएक अरेस्ट हुआ था। वो 76 साल की थीं। उन्‍होंने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांसें ली। बता दें, पिछले साल ही मुरली के पिता व्रिजभूषण शर्मा का 84 साल की उम्र में निधन हुआ था। मुरली शर्मा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस अश्विनी कलसेकर से शादी की है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बड़े सितारों के साथ काम कर चुके हैं मुरली

मुरली ज्‍यादातर फिल्‍मों में पुलिसवाले के रोल में नजर आते हैं। उन्‍होंने शाहरुख खान की 'मैं हूं ना', सलमान खान की 'दबंग' और प्रभास स्‍टारर 'साहो' में काम किया है। हाल ही में वह वरुण धवन और श्रद्धा कपूर की फिल्‍म 'स्‍ट्रीट डांसर 3डी' में भी दिखे थे।

साउथ फिल्‍मों में भी कर चुके हैं काम

इसके अलावा मुरली ने कई तेलुगू और तमिल फिल्‍मों में काम किया है। एक्‍टर की हालिया रिलीज तेलुगू ऐक्‍शन ड्रामा फिल्‍म Ala Vaikunthapurramuloo में उनकी परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया। वह महेश बाबू और रश्मिका मंदाना की Sarileru Neekevvaru का भी हिस्‍सा थे।