नेहा धूपिया ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी से 10 मई, 2018 को शादी की थी। इसके पीछे की वजह उनकी प्रेग्नेंसी बताई जा रही थी। खबरें थी कि एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।

मुंबई. नेहा धूपिया ने मंगलवार को अपना 39 जन्मदिन सेलिब्रेट किया। उनका जन्म कोच्चि में 27 अगस्त, 1980 को हुआ था। नेहा ने 1994 में आई मलयालम फिल्म 'मिन्‍नरम' से एक्टिंग में कॅरियर की शुरुआत की थी। एक्ट्रेस अपने बोल्ड किरदार के लिए भी फेमस जानी जाती हैं। उन्होंने 'जूली' के बोल्ड किरदार के लिए खूब सुर्खियां भी बटोरी थी। हिंदी सिनेमा में उन्होंने अजय देवगन की फिल्म 'कयामत' से डेब्यू किया था। हालांकि, नेहा को बॉलीवुड में खास सफलता हासिल नहीं कर पाई थीं। लेकिन प्यार में सफल जरूर हो गई थीं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुपचुप रचाई थी शादी 

नेहा धूपिया ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अंगद बेदी से 10 मई, 2018 को शादी की थी। इसके पीछे की वजह उनकी प्रेग्नेंसी बताई जा रही थी। खबरें थी कि एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। इसके कारण उन्होंने गुपचुर तरीके से शादी की थी। पहले परिवार वालों को इनका रिश्ता नामंजूर था लेकिन बाद में इनके परिवार वाले इनकी शादी के लिए मान गए थे। लेकिन इनकी शादी में ज्यादा लोग को इनवाइट नहीं किया गया था। अब दोनों की एक बेटी मेहर धूपिया बेदी है। बहरहाल, सिनेमा जगत में इनके अलावा ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो शादी से पहले ही प्रग्नेंट हो चुकी हैं। 

श्रीदेवी 

एक ऐसा दौर था जब दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी बॉलीवुड पर राज करती थीं। उन्होंने अपनी खूबसूरती का जादू ऐसा बिखेरा कि कई बड़े-बड़े एक्टर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर उनके दीवाने हो गए। जब शादी से पहले हुई प्रेग्नेंट एक्ट्रेस की बात आती है तो उसमें एक नाम श्रदेवी का भी शामिल किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे शादी से पहले 7 महीने की प्रेग्नेंट थीं। 1996 में उन्होंने बोनी कपूर से शादी की थी और शादी के बाद बेटी जाह्नवी कपूर ने जन्म लिया था। 

कोंकणा सेन

कोंकणा सेन भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं, जिसके बाद उन्होंने चोरी-चुपके 2010 में रणवीर शौरी से शादी की थी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ये जोड़ी साथ में नहीं है।

अमृता अरोड़ा 

मलाइका अरोड़ा खान की छोटी बहन अमृता अरोड़ा ने भी जल्दबाजी में शादी की थी। उनके अफेयर की खबर कभी भी सामने नहीं आई थी लेकिन अचानक शादी की खबर ने सभी को चौंका दिया था। उन्होंने बिजनेसमैन शकील से शादी की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो वे भी शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। 

महिमा चौधरी 

शादी से पहले प्रेग्नेंट होने वाली एक्ट्रसेस की लिस्ट में महिमा चौधरी का भी नाम आता है। फिल्मों से गायब रहने के बाद उनकी शादी खबरों ने सबको चौंका दिया था। इसकी वजह उनकी शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की खबर बताई जा रही थी। महिमा ने 2006 में बॉबी चौधरी से शादी की थी। हालांकि, बाद में दोनों अलग हो गए थे।

सारिका 

सारिका 80 के दशक की लोकप्रिय एक्ट्रसेस में से एक हैं। साउथ के सुपर स्टार कमल हासन अपनी पहली पत्नी (वानी) से तलाक लेने के बाद प्रेमिका सारिका के साथ लिव-इन में रहने लगे थे। कुछ दिनों बाद ही सारिका के प्रेग्नेंट होने की बात सामने आई। 28 जनवरी 1986 को श्रुति हासन का जन्म हुआ। सारिका और कमल ने साल 1988 में शादी कर ली और साल 1991 में सारिका ने अपनी दूसरी बेटी अक्षरा को जन्म दिया। इतना ही नहीं 2004 में कमल हासन और सारिका का भी तलाक हो गया। 

एमी जैक्सन 

'सिंग इज ब्लिंग' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस एमी जैक्सन भी शादी से पहले प्रेग्नेंट हैं। उनकी प्रेग्नेंसी के 35 हफ्ते पूरे हो चुके हैं। उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर दी थी। इन दिनों वे बेबी बंप के फ्लॉन्ट भी कर रही हैं।