अजय के पिता वीरू देवगन का निधन 27 मई, 2019 को मुंबई में हुआ था। पिता की पहली डेथ एनिवर्सरी पर अजय ने उन्हें याद कर इमोशनल मैसेज लिखा और उनके साथ वाली ढेर सारी फोटोज ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने मैसेज लिखा- 'डियर डैड, आपको गए हुए एक साल हो चुका है, पर मुझे आप मेरे आस-पास ही लगते हो। शांत, केयरिंग, प्रोटेक्टिव।  आपकी उपस्थिति हमेशा अपने हाथों से मुझे आश्वस्त करती रहती है।' वीरू खुद स्टार बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे, लेकिन उनका सपना पूरा नहीं हो सका। वो एक्टर तो न बन सके, लेकिन बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर स्टंट कोरियोग्राफर जरूर बन गए। तब उन्होंने तय किया कि वो अपने बेटे को बॉलीवुड का सुपरस्टार बनाएंगे।

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की दहशत फैली है। रोज हजारों लोग इस महामारी की चपेट में आ रहे हैं। कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। भारत में इस महामारी की चपेट में कई लोग आ चुके हैं। सरकार ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन की तारीख 31 मई तक बढ़ा दी है। आमजनों की तरह ही सेलेब्स भी अपने-अपने घरों में कैद है। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े किस्से-कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच 51 साल के अजय देवगन अपने पिता वीरू देवगन को याद कर रुआंसे हो गए। दरअसल, उनके पिता की आज पहली बरसी है।

शेयर की अनसीन फोटोज
अजय के पिता वीरू देवगन का निधन 27 मई, 2019 को मुंबई में हुआ था। पिता की पहली डेथ एनिवर्सरी पर अजय ने उन्हें याद कर इमोशनल मैसेज लिखा और उनके साथ वाली ढेर सारी फोटोज ट्विटर पर शेयर की। उन्होंने मैसेज लिखा- 'डियर डैड, आपको गए हुए एक साल हो चुका है, पर मुझे आप मेरे आस-पास ही लगते हो। शांत, केयरिंग, प्रोटेक्टिव। आपकी उपस्थिति हमेशा अपने हाथों से मुझे आश्वस्त करती रहती है।'

Scroll to load tweet…


पिता ने बनाया बेटे को स्टार
अजय को स्टार बनाने का श्रेय उनके पिता को जाता है। वीरू खुद स्टार बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे, लेकिन उनका सपना पूरा नहीं हो सका। वो एक्टर तो न बन सके, लेकिन बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर स्टंट कोरियोग्राफर जरूर बन गए। तब उन्होंने तय किया कि वो अपने बेटे को बॉलीवुड का सुपरस्टार बनाएंगे। उन्होंने अजय को कम उम्र में ही इसके लिए तैयार करना शुरू कर दिया था। घर में जिम बनवाया। कॉलेज के टाइम से ही डांस क्लासेस भी शुरू करवा दी थी। अपने साथ सेट पर ले जाते थे ताकि अजय को समझ आ सके कि सेट पर काम किस तरह से होता है।


18 की उम्र में किया था डेब्यू
अजय ने 18 साल की उम्र में बतौर एक्टर फिल्म फूल और कांटे से डेब्यू किया था। इस फिल्म में अजय के पिता ने एक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम किया था। इसके बाद पिता-पुत्र की इस जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ में काम किया। वीरू ने1981 में आई फिल्म क्रांति में एक छोटी सी भूमिका में नजर आए थे। उन्होंने 1999 में फिल्म हिंदुस्तान की कसम डायरेक्ट की थी।