सरकार ने लॉकडाउन में ढील है ताकि लोग अपना काम कर सके। ऐसे में कुछ सेलेब्स ने जरूर अपना काम शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ मॉर्निंग वॉक पर भी निकलने लगे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार भी अपने जरूरी काम से घर से बाहर निकले। वे जैकी भगनानी से मिलने के लिए उनके ऑफिस पहुंचे थे। उनको जैकी भगनानी के घर के बाहर स्पॉट किया गया है। बता दें कि अक्षय की कई फिल्में है जिनकी शूटिंग अभी शुरू होना बाकी है। अक्षय इस दौरान चेहरे पर मास्क, ब्लैक टी-शर्ट और लोअर में नजर आए। जब वे अपनी कार के पास पहुंचे तो मीडिया फोटोग्राफर्स ने उनकी जमकर फोटोज क्लिक की। 

मुंबई. कोरोना की दहशत अभी भी कम नहीं हुई है। दुनियाभर में कई लोग इस वायरस की चपेट में हैं। कई लोग इसी वजह से मौत से मुंह में जा चुके हैं। भारत में भी इसका असर अभी भी है। यहां भी रोज हजारों लोगों की मौत हो रही है। हालांकि, सरकार ने लॉकडाउन में ढील है ताकि लोग अपना काम कर सके। ऐसे में कुछ सेलेब्स ने जरूर अपना काम शुरू कर दिया है। वहीं, कुछ मॉर्निंग वॉक पर भी निकलने लगे हैं। इसी बीच अक्षय कुमार भी अपने जरूरी काम से घर से बाहर निकले। बता दें कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान एक विज्ञापन की शूटिंग भी की थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


अक्षय ने किया काम शुरू
अक्षय कुमार इंडस्ट्री के उन गिनेचुने स्टार्स में से एक हैं जिन्होंने अपना काम शुरू कर दिया है। वे जैकी भगनानी से मिलने के लिए उनके ऑफिस पहुंचे थे। उनको जैकी भगनानी के घर के बाहर स्पॉट किया गया है। बता दें कि अक्षय की कई फिल्में है जिनकी शूटिंग अभी शुरू होना बाकी है।

View post on Instagram


चेहरे पर मास्क और लोअर
अक्षय इस दौरान चेहरे पर मास्क, ब्लैक टी-शर्ट और लोअर में नजर आए। जब वे अपनी कार के पास पहुंचे तो मीडिया फोटोग्राफर्स ने उनकी जमकर फोटोज क्लिक की। उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कोरोना के कहर के बीच उनको अपना काम करते देखकर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने एक वीडियो के जरिए इस बात का ऐलान किया है कि वह अपने फैंस को एक छोटा सा तोहफा देने वाले हैं।


अक्षय का वर्कफ्रंट
बात अक्षय के वर्कफ्रंट की करें तो उनकी फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के एक्सक्लूसिव प्रीमियर राइट्स ओटीटी प्लेटफॉर्म द्वारा खरीदे जा चुके हैं। सूत्र के अनुसार 'लक्ष्मी बॉम्ब' को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 150 करोड़ रुपए में बेचा गया था।
यह फिल्म 15 अगस्त के दिन रिलीज होगी। इस फिल्म में अक्षय के साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में है।


डिफरेंट लुक में अक्षय
फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब में अक्षय का एकदम डिफरेंट लुक देखने को मिलेगा। अक्षय इसमें माथे पर बड़ी सी बिंदी, लाल साड़ी, हाथों में ढेर सारी चूड़ियां और गले में मंगलसूत्र पहने नजर आएंगे। उनका चेहरा थोड़ा डरावना भी नजर आएगा। फैन्स ने अब तक अक्षय का ऐसा लुक नहीं देखा है। फिल्म लक्ष्मी बॉम्ब साउथ की फिल्म मुनी 2 : कांचना की हिंदी रीमेक है। फिल्म में अक्षय-कियारा के अलावा तुषार कपूर, तरुण अरोड़ा, शरद केलकर, अश्विनी कालसेकर लीड रोल में है।