सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों अस्पताल में एडमिट हैं। वो रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके साथ ही अभिषेक बच्चन, पोती आराध्या और बहू ऐश्वर्या की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अमिताभ और अभिषेक हॉस्पिटल में एडमिट हैं और ऐश्वर्या-आराध्या घर में ही होम आइसोलेशन में हैं।

मुंबई. सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन इन दिनों अस्पताल में एडमिट हैं। वो रविवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। उनके साथ ही अभिषेक बच्चन, पोती आराध्या और बहू ऐश्वर्या की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अमिताभ और अभिषेक हॉस्पिटल में एडमिट हैं और ऐश्वर्या-आराध्या घर में ही होम आइसोलेशन में हैं। बीमार होने के बाद भी बिग बी अपने डेली रुटीन को फॉलो कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा किया है और उनके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अमिताभ ने किया डॉक्टर्स का धन्यवाद

अब बिग बी ने डॉक्टर्स और नर्सेज के नाम एक स्पेशल पोस्ट लिखकर उनका धन्यवाद किया है। बिग बी ने पोस्ट में लिखा-

श्वेत वर्ण आभूषण

सेवा भाव समर्पण

ईश्वर रूपी देवता ये

पीड़ितों के संबल ये

स्वयं को मिटा दिया

गले हमें लगा लिया

पूजा दर्शन के स्थान ये

परचम इंसानियत के

अब...

इससे पहले अमिताभ बच्चन ने उन लोगों का धन्यवाद किया था, जो उनकी सेहत के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। बिग बी ने पोस्ट में लिखा था कि वे इस प्यार के लिए आभारी और नतमस्तक हैं।

View post on Instagram

7 दिन और रहना होगा अस्पताल में 

एक मीडिया एजेंसी की रिपोर्ट के हवाले से बताया जा रहा है कि अमिताभ और अभिषेक की सेहत अब स्थिर है। उनपर दवाओं का तेजी से असर हो रहा है। फिर भी दोनों को इलाज के लिए कम से कम 7 दिन हॉस्पिटल में रहना होगा। दूसरी तरफ, ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या भी कोविड पॉजिटिव पाई गई हैं। वो दोनों होम आइसोलेशन में हैं। वहीं, जया बच्चन का कोरोना टेस्ट निगेटिव निकला। उधर, बच्चन फैमिली के स्टाफ का भी कोरोना टेस्ट कराया गया था, राहत की बात ये रही कि सबकी रिपोर्ट निगेटिव आई।