फोटोशूट में अमिताभ ने ग्रीन कलर की टी-शर्ट पहनी है। वह काफी यंग नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 1969 में इंडस्ट्री ज्वाइन करने के बाद फिल्म मैगजीन के लिए मेरा पहला फोटोशूट। ये स्टार एंड स्टाइल के लिए था।
ग्रीन कलर के टी-शर्ट में बिग बी
फोटोशूट में अमिताभ ने ग्रीन कलर की टी-शर्ट पहनी है। वह काफी यंग नजर आ रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 1969 में इंडस्ट्री ज्वाइन करने के बाद फिल्म मैगजीन के लिए मेरा पहला फोटोशूट। ये स्टार एंड स्टाइल के लिए था। फिल्मफेयर मैगजीन के अलावा उस दौर में ये दूसरी पॉपुलर मैगजीन थी। जर्नलिस्ट देवयानी चौबल को लगता था कि मैं स्टार भी हूं और मुझमें स्टाइल भी है, वह ऐसा सोचती थीं लेकिन वास्तव में इस प्रोजेक्ट में ना कोई स्टार था ना स्टाइल।
क्रेजी हुए फैन्स
बिग बी की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैन्स कमेंट्स में उनके लुक्स की तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा- आप तो पहले भी स्मार्ट थे और आज भी स्मार्ट हो। एक अन्य ने कमेंट किया- आपकी आंखें सबसे एक्स्प्रेसिव हैं। हजार शब्द बोलती हैं। प्लीज अपनी आंखों का ख्याल रखें।
77 की उम्र में भी एक्टव है अमिताभ
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ 77 साल की उम्र में भी फिल्मों में एक्टिव हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म गुलाबो सिताबो, झुंड, ब्रह्मास्त्र और चेहरे हैं। हालांकि इस समय कोरोना के चलते देश में लॉकडाउन है तो वह घर पर परिवार के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं।
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source

