अनन्या और संजय कपूर की बेटी शनाया काफी अच्छी दोस्त हैं । दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते देखा जाता है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी दोनों की अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में अनन्या की फिल्म पति पत्नी और रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

मुंबई. बीते दिनों चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे एक अवॉर्ड शो में शामिल हुईं। इस मौके पर उन्होंने ब्लैक कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में अनन्या ने एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वे डांस करतीं नजर आ रही थी। ये वीडियो देख एक्टर संजय कपूर ने कमेंट किया था। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा था- 'ड्रेस गिरने वाली है थोड़ा सावधान रहें।' हालांकि, संजय का ये कमेंट लोगों को पसंद नहीं आया था और उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। अब जाकर अनन्या ने इस कमेंट का जवाब दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


अंकल ने मजाक किया था
अनन्या ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में संजय कपूर के कमेंट पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा- संजय अंकल मेरी फ्रेंड शनाया के पापा हैं । उन्होंने सिर्फ मजाक किया था। उनके कहने का कोई गलत मतलब नहीं था। मैं इसके बारे में ज्यादा बात करके इसे हवा नहीं देना चाहती हूं । उनके कहने में मुझे कोई नकारात्मकता नहीं दिखी।

View post on Instagram

बेस्ट फ्रेंड है अनन्या-शनाया
बता दें कि अनन्या और संजय कपूर की बेटी शनाया काफी अच्छी दोस्त हैं । दोनों को अक्सर साथ में पार्टी करते देखा जाता है। शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी दोनों की अच्छी दोस्त हैं। हाल ही में अनन्या की फिल्म पति पत्नी और रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अनन्या ने फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।