संजय-अर्जुन की फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो अब्दाली और मराठाओं के बीच 14 जनवरी, 1761 में हुई थी। अब्दाली और मराठाओं के बीच इस युद्ध ने इतिहास बदल दिया था।

मुंबई. संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'पानीपत' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज किया गया। ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर यूजर्स ने तरह-तरह के रिएक्शन्स दिए थे और अर्जुन कपूर की जगह रणवीर सिंह को फिल्म में कास्ट करना चाहिए था। अब अर्जुन और कृति के एक सीन को लेकर यूजर्स मजाक उड़ा रहे हैं और ट्विटर पर तरह-तरह के मीम्स बना रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूजर्स ने बनाए ऐसे मीम्स

दरअसल, सोशल मीडिया यूजर्स अर्जुन कपूर और कृति सेनन के उस सीन को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं जब ट्रेलर में अर्जुन यूद्ध लड़ने जाते हैं। तब कृति उनसे कहती हैं, 'सुख में पीछे रहूंगी और दुख में आगे आ जाऊंगी।' इस पर लोग मीम्स बना रहे हैं। एक यूजर ने इस सीन को शेयर करते हुए लिखा, 'धोनी ऐसा ही कहते हैं जब इंडिया जीतती और हारती है।' दूसरे ने लिखा, 'मिडिल क्लास के लोगों के साथ ईएमआई इंस्टॉलमेंट के समय ऐसा होता है।' वहीं, एक ने तो इस सीन को दिल्ली की धूंध से जोड़ दिया। ऐसे ही ट्विटर पर तमाम तरह से यूजर्स मीम्स बनाकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

Scroll to load tweet…

ऐसी है 'पानीपत' की कहानी 

संजय-अर्जुन की फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो अब्दाली और मराठाओं के बीच 14 जनवरी, 1761 में हुई थी। अब्दाली और मराठाओं के बीच इस युद्ध ने इतिहास बदल दिया था। इसमें अर्जुन और संजय के अलावा मोहनीश बहल, जीनत अमान और पद्मिनी कोल्हापुरी भी लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म में संजय दत्त अफगानिस्तान के क्रूर राजा अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभा रहे हैं और अर्जुन सदाशिव राव भाऊ के किरदार में नजर आएंगे। इस मूवी को 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…