शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का बेटा आर्यन खान (Aryan Khan) फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। आर्यन के लिए कई बॉलीवुड सपोर्ट में आ चुके हैं। इनमें से एक नाम स्वरा भास्कर का भी है। स्वरा ने आर्यन को जमानत न मिलने पर इसे शोषण बताया है। 

मुंबई। शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का बेटा आर्यन खान (Aryan Khan) फिलहाल मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। आर्यन की जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्हें 8 अक्टूबर को 14 दिन की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया गया था। 13 और 14 अक्टूबर को आर्यन की जमानत अर्जी पर सुनवाई के बाद सेशंस कोर्ट ने अब अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है और 20 अक्टूबर को इस पर सुनवाई होगी। वहीं, आर्यन के लिए कई बॉलीवुड सपोर्ट में आ चुके हैं। इनमें से एक नाम स्वरा भास्कर का भी है। स्वरा ने आर्यन को जमानत न मिलने पर इसे शोषण बताया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

14 अक्टूबर को सुनवाई के बाद आर्यन को जमानत नहीं मिलने पर स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ये तो पूरी तरह से हैरेसमेंट (शोषण) है। हालांकि, आर्यन खान का सपोर्ट करने पर स्वरा भास्कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं। एक शख्स ने स्वरा को जवाब देते हुए कहा- तुमसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। क्या तुम्हें हमारे देश के ज्यूडिशियल सिस्टम पर भरोसा नहीं है। ये शोषण कैसे हुआ। तुम नशे में हो क्या?

Scroll to load tweet…

एक और शख्स ने लिखा- कम से कम इसकी जमानत याचिका पर सुनवाई तो हो रही है। कई लोग तो ऐसे हैं जो सुनवाई के इंतजार में एक या दो साल तक जेल में ही रहते हैं।

Scroll to load tweet…

20 अक्टूबर तक जेल में रहेगे आर्यन :
क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में आरोपी शाहरुख खान के बेटे आर्यन अब 20 अक्टूबर तक जेल में रहेंगे। मुंबई के स्पेशल NDPS कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 20 अक्टूबर की तारीख दी है। 15 से लेकर 19 अक्टूबर तक तक मुंबई सेशंस कोर्ट की छुट्टी रहेगी। आर्यन के साथ अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को भी 20 तारीख तक जेल में ही रहना होगा। 

ये है पूरा मामला : 
NCB ने 2 अक्टूबर को आर्यन खान समेत 8 आरोपियों को कार्डेलिया क्रूज से ड्रग्स पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया था। बाद में सभी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें एनसीबी की रिमांड में भेज दिया गया। 7 अक्टूबर को कोर्ट ने सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं 8 अक्टूबर को आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज करते हुए कोर्ट ने उनके वकील से कहा कि इसके लिए आप सेशन कोर्ट जाएं। NCB ने आर्यन समेत 6 मेल आरोपियों को आर्थर रोड़ जेल जबकि 2 फीमेल आरोपियों को भायखला जेल भेज दिया। 

ये भी पढ़ें-

करीना के बाद अब बिन मेकअप दिखी शक्ति कपूर की बेटी, कैमरा देख हाथों से चेहरा छुपाती दिखीं श्रद्धा कपूर
बढ़ी दाढ़ी और बॉबी देओल के चेहरे पर दिखे धब्बे, सलमान खान की बहन-बहनोई के साथ यहां आए नजर, PHOTOS

Bigg Boss 15: औरतगिरी नहीं करता मेरा पति.. गुस्साई 'बालिका वधू' ने लगाई इसको लताड़, दी चुनौती भी

बिन मेकअप गुस्से में दिखीं करीना कपूर, शर्ट-जींस और खुले बालों में कुछ यूं नजर आईं बेबो : PHOTOS

जेल में बिस्किट-पानी पर जी रहे आर्यन खान, ऐसी हो गई हालत, इधर शत्रुघ्न सिन्हा ने मारा शाहरुख को ताना

बीमार पत्नी की देखभाल करने के बजाए उसे अकेला तड़पता छोड़ गया था ये एक्टर, लाइफ में की इतनी शादियां

करीना कपूर ने लगाया ढेर सारा मेकअप कि बदल गई चेहरे की रंगत, गुलाबी कपड़ों में यहां आई नजर, ये भी दिखे