कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी करिश्मा ने मुंबई के खार इलाके में 10वीं मंजिल का अपार्टमेंट बेच दिया है।  रिपोर्ट के मुताबिक 1610 वर्ग फीट के अपार्टमेंट की बिक्री 24 दिसंबर को दर्ज की गई थी, इसके लिए उन्होंने 20.22 लाख रुपए का स्टैंप शुल्क भरा था। उन्होंने अपना एक फ्लैट 10.11 करोड़ रुपए में बेचा है, जिसके बाद करिश्मा उन सेलेब्रिटीज में शामिल हो गई हैं, जो स्टैंप ड्यूटी में कटौती के बाद घर बेचकर फायदा ले रहे हैं।

मुंबई. करिश्मा कपूर (karisma kapoor) भले ही फिल्मों से दूर हो, लेकिन वे लाइमलाइट में बनी रही है और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक बार फिर करिश्मा सुर्खियों में है। वह किसी फिल्म या सीरीज को लेकर चर्चा में नहीं आई ल्कि अपने एक फ्लैट को बेचने के लिए खबरों में बनी हुई है। करिश्मा और उनकी मां बबीता कपूर (babita kapoor) ने मुंबई में अपना एक फ्लैट 10.11 करोड़ रुपए में बेचा है, जिसके बाद करिश्मा उन सेलेब्रिटीज में शामिल हो गई हैं, जो स्टैंप ड्यूटी में कटौती के बाद घर बेचकर फायदा ले रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी करिश्मा ने मुंबई के खार इलाके में 10वीं मंजिल का अपार्टमेंट बेच दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक 1610 वर्ग फीट के अपार्टमेंट की बिक्री 24 दिसंबर को दर्ज की गई थी, इसके लिए उन्होंने 20.22 लाख रुपए का स्टैंप शुल्क भरा था। उनका ये अपार्टमेंट, मुंबई के पश्चिमी खार के रोज क्वीन में था, जहां इसके साथ दो कार पार्किंग भी मिल रही है। इस फ्लैट को आभा दमानी ने खरीदा है।