वेटरन एक्ट्रेस शशिकला (Sasikala) का निधन हो गया है। वे 88 साल की थीं। शशिकला का निधन रविवार 4 अप्रैल को मुंबई के कोलाबा में दोपहर 12 बजे हुआ। उन्होंने 70 के दशक में फिल्मों में हीरोइन और विलेन दोनों का किरदार निभाया था। 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली शशिकला का पूरा नाम शशिकला जावलकर था। उनका जन्म सोलापुर में हुआ था। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे।कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है।

मुंबई. वेटरन एक्ट्रेस शशिकला (Sasikala) का निधन हो गया है। वे 88 साल की थीं। शशिकला का निधन रविवार 4 अप्रैल को मुंबई के कोलाबा में दोपहर 12 बजे हुआ। उन्होंने 70 के दशक में फिल्मों में हीरोइन और विलेन दोनों का किरदार निभाया था। 100 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाली शशिकला का पूरा नाम शशिकला जावलकर था। उनका जन्म सोलापुर में हुआ था। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव देखे। हालांकि उनका बचपन बहुत ऐशो-आराम से गुजरा था। उनके 6 बहन-भाई थे और उनके पिता बहुत बड़े बिजनेसमैन थे। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…


शशिकला को बचपन से डांस और गाने का शौक था। उनके पिता के बिजनेस के ठप्प होने के बाद वह काम की तलाश में मुंबई आ गई थीं। वहां उनकी मुलाकात नूर जहां से हुई। शशिकला की पहली फिल्म जीनत थी, जिसे नूर जहां के पति शौकत रिजवी ने बनाया था। वे बिमल रॉय की 1959 में आई फिल्म सुजाता में दिखाई दीं। उन्होंने ताराचंद बड़जात्या की फिल्म आरती में एक खलनायक की भूमिका निभाई थी।