ब्रूना ब्राजील से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने 2007 में 'कैश' फिल्म से बॉलीवुड में बतौर आइटम डांसर डेब्यू किया था।

मुंबई. अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की 2011 में आई फिल्म 'देसी बॉयज' में काम कर चुकी एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्लाह ने हाल ही में एक बेटी को जन्म दिया है। इसकी फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करके दी। इसके साथ एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, 'बेटी का जन्म 31 अगस्त को हुआ था और उसका नाम इसाबेला (Isabella) रखा है।' 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बेहद खुश हैं एक्ट्रेस, सेलिब्रटीज ने दी बधाई

ब्रूना आगे लिखती हैं, 'अपने परिवार की सबसे छोटी सदस्य से मिलवाकर मैं बहुत खुश और गर्व महसूस कर रही हूं। बेटी का जन्म मुंबई में ही हुआ। मां और बेटी दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।' एक्ट्रेस को मां बनने पर कई सेलेब्रिटीज़ ने बधाई दी है। बता दें, वे शादी से पहले ही प्रग्नेंट हो गई थीं। 2018 में उन्होंने सगाई की थी। प्रग्नेंसी की जानकारी देते हुए उन्होंने अपने मंगेतर से 2019 में शादी की थी। 

View post on Instagram

ब्राजील से हैं ब्रूना 

ब्रूना ब्राजील से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने 2007 में 'कैश' फिल्म से बॉलीवुड में बतौर आइटम डांसर डेब्यू किया था। 'आई हेट लव स्टोरीज' में एक्ट्रेस ने एक किरदार निभाया था। अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम के साथ वो देसी बॉयज के गाने 'सुबह होने ना दे...' में खूब थिरकी थीं। इसके बाद कॉमेडी फिल्म 'ग्रैंड मस्ती' में ब्रूना ने फीमेल का लीड रोल प्ले किया था। फिल्म में उन्होंने रितेश देशमुख अपोजिट रोल निभाया था। इसके साथ ही ब्रूना ने कुछ टीवी शोज 'खतरों के खिलाड़ी' और 'नच बलिए 6' में भी नजर आ चुके हैं।