कोरोना और लॉकडाउन की मार गरीबों पर पड़ी है। ऐसे में तमाम सेलेब्स ने उनकी मदद के लिए फूड पैकेट्स बांटे। ऐसे में सोनू सूद ने मजदूरों को घर भी भिजवाने की व्यवस्था की। अब ऐसे में सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना लॉकडाउन के समय से ही बेसहारा और भूख से पीड़ित लोगों की मदद के लिए एक कैम्पेन चला रहे हैं, जिसका नाम है फीड इंडिया कैम्पेन। 

मुंबई. कोरोना और लॉकडाउन की मार गरीबों पर पड़ी है। ऐसे में तमाम सेलेब्स ने उनकी मदद के लिए फूड पैकेट्स बांटे। ऐसे में सोनू सूद ने मजदूरों को घर भी भिजवाने की व्यवस्था की। अब ऐसे में सेलिब्रिटी शेफ विकास खन्ना लॉकडाउन के समय से ही बेसहारा और भूख से पीड़ित लोगों की मदद के लिए एक कैम्पेन चला रहे हैं, जिसका नाम है फीड इंडिया कैम्पेन। इस नेक काम में उनका साथ एनडीआरएफ की टीम भी दे रही है। कैम्पेन के एक और हिस्से को बिग बॉस फेम-किन्नर अखाड़ा प्रमुख लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी का साथ भी मिला है। 'बरकत' नाम की इस कोशिश से 20 लाख लोगों तक खाना पहुंचाया गया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है वीडियो 

इस नेक काम का एक वीडियो विकास ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस संख्या को मिलाकर वे अब तक 120 लाख से ज्यादा जरूरतमंद लोगों तक खाना पहुंचा चुके हैं। इसके पहले विकास ने एक और वीडियो के जरिए किन्नर गुरु लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी की इस सलाह के बारे में बताया था कि वे दिव्यांगों, किन्नरों, सेक्स वर्कर्स, एड्स के मरीजों, अनाथाश्रमों, कुष्ठाश्रमों और वृद्धाश्रमों तक भी खाना पहुंचाने की कवायद करें। सारी व्यवस्थाएं हो जाने के बाद लक्ष्मीनारायण ने भेजे जाने वाले फूड पैकेट्स पर बरकत का अनाज छिड़का ताकि इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों का पेट भर सके। 

View post on Instagram

120 लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंचा खाना 

विकास ने शुक्रवार को एक वीडियो शेयर कर बताया है कि वो अब तक 120 लाख लोगों तक खाना पहुंचा चुके हैं। इसमें उनका साथ एनडीआरएफ की टीम ने भी दिया है। विकास न्यूयॉर्क में हैं, लेकिन वो लगातार जरूरतमंदों को खाना पहुंचाने के काम में लगे हुए हैं। हालांकि, वो इस बरकत इवेंट में शामिल नहीं हो सके। लेकिन, कुछ दोस्तों ने उनको फोटो एडिटिंग के जरिए इस इवेंट में मौजूद होने की खुशी दे दी। विकास ने इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

View post on Instagram
View post on Instagram