इस वीडियों में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को चॉकलेट खिलाते नजर आ रहे हैं। 

मुंबई. वैलेंटाइन वीक (Valentine Week 2022) चल रहा है। 9 फरवरी को चॉकलेट डे (Chocolate Day) मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को चॉकलेट देते हैं। एक दूसरे को अपने हाथों से चॉकलेट खिलाते हैं। चॉकलेट डे पर एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियों में बॉलीवुड स्टार ऋतिक रोशन ( Hrithik Roshan) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को चॉकलेट खिलाते नजर आ रहे हैं। जानकर हैरान रह गए, आप सोच रहे होंगे कि रणवीर सिंह (Ranveer Singh) को छोड़ दीपिका ऋतिक रोशन के हाथों क्यों चॉकलेट खा रही हैं।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 3 साल पुराना है। ऋतिक रोशन ने इसे अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो रोहिणी अय्यर की हाउस पार्टी का है जिसमें ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण सहित कई बॉलीवुड सितारें मौजूद थे। इस वीडियो में एक्टर दीपिका को केक टेस्ट कराते दिख रहे हैं। वहीं, बैकग्राउंड से आवाज आ रही है होती है हाउ क्यूट। कितने क्यूट लग रहे हैं। बता दें कि ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण फिल्म फाइटर (Fighter) में साथ नजर आनेवाले हैं। सिद्धांत आनंद इस मूवी को बना रहे हैं। 

View post on Instagram

यह पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे बॉलीवुड हर सेलिब्रेशन को मनाने के लिए जाना जाता है। वैलेंटाइन डे कपल्स खास तरीके से मनाते हैं। इस बार शादी के बाद कई जोड़ों का पहला वैलेंटाइन डे होगा। जिसमें पहला नाम राजकुमार राव और पत्रलेखा है। वहीं, दूसरा नाम विक्की कौशल और कैटरीना कैफ हैं। इसके अलावा टीवी जगत के कई सेलेब्स हैं जो इस बार अपने प्यार के साथ वैलेंटाइन डे मनाने जा रहे हैं।

और पढ़ें:

Oscars की फाइनल दौड़ में भारत की 'राइटिंग विद फायर', बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर कैटेगरी में मिला नॉमिनेशन

मां की गोद में सिर रखकर सुकून में दिखें Salman khan, फोटो का कैप्शन देख फैंस ने 'भाईजान' पर लुटाया दिल

KANGANA RANAUT के LOCK UPP में कैद होंगी शहनाज गिल, ये मशहूर लेखक भी लेंगे एंट्री !