'दबंग 3' से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसमें सई सलमान खान के अपोजिट लीड रोल में हैं इसके साथ ही रज्जो के किरदार में सोनाक्षी सिन्हा भी हैं।

मुंबई. सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दबंग 3' के प्रमोशन में बिजी हैं। वो मूवी के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। ऐसे में हाल ही सलमान की दरियादिली देखने के लिए मिली। वो एक ऐसे स्टार हैं, जो डाउन टू एर्थ हैं। सलमान कभी भी किसी की मदद करने से पीछे नहीं हटते हैं। उन्होंने ना जाने कितने लोगों का घर तक बसाया है। वो अपने इसी व्यवहार और प्यार के लिए भी जाने जाते हैं। अब हाल में जब उन्हें पता चला कि फिल्म के सेट पर काम कर रहे स्पॉय ब्वॉय को उनका मेहनताना नहीं मिला है तो उन्होंने बिना देर किए उनकी मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

'दबंग 3' की टीम से हुई एक चूक

दरअसल, सलमान खान और उनकी टीम 'दबंग 3' की शूटिंग में कुछ ज्यादा व्यस्त हो गए और स्पॉटब्वॉय की पेमेंट्स करना भूल गए। उन्हें प्रमोशन के दौरान याद ही नहीं रहा कि स्पॉटब्वॉय को पेमेंट करना है। इस बात की भनक जब सलमान को लगी तो उन्होंने सारे काम रोककर पहले सबके पैसे दिलवाए। वो अक्सर फिल्म के सेट पर सभी लोगों के साथ घुलते मिलते हैं और काम करने वाले हर शख्स का ख्याल रखते हैं। सलमान इवेंट और शोज में अक्सर फैंस की डिमांड्स पूरी करते हैं। ऐसे ही हाल ही में वो चेन्नई फिल्म के प्रमोशन के लिए गए थे। वहां, उनसे दबंग 3 के गाने मुन्ना बदनाम पर नाचने के लिए कहा गया तो वो मान गए और पूरी स्टारकास्ट के साथ जमकर ठुमके लगाए। 

महेश मांजरेकर की बेटी कर रहीं डेब्यू

'दबंग 3' से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इसमें सई सलमान खान के अपोजिट लीड रोल में हैं इसके साथ ही रज्जो के किरदार में सोनाक्षी सिन्हा भी हैं। बता दें, इसी फिल्म के पहले भाग से सोनाक्षी ने भी बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस मूवी को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। इस बार विलेन की भूमिका में साउथ स्टार सुदीप किच्चा हैं। मूवी 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में देखने के लिए मिलेगी। बहरहाल, सलमान ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने 30 साल पूरे किए हैं। इस मौके पर उन्हें डांस रियलिटी शो में ट्रिब्यूट भी दिया गया था।