ऐश्वर्या राय प्राइवेट पर्सन कही जाती हैं। बॉलीवुड की पार्टियों में वो बेहद कम नजर आती हैं। लेकिन जब वो दिखती हैं तो उनका अंदाज ही सबसे अलग होता है। मस्ती में वो इस कदर डूबी नजर आती है जिसे देखकर हर कोई दंग रह जाता है।

मुंबई. दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) और ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) की दोस्ती कुछ ज्यादा नहीं है। लेकिन एक पार्टी में दोनों इस कदर एक दूसरे के साथ डांस करते दिखाई दिए, मानों की कब का याराना हो। दोनों के ठुमके का वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। क्योंकि यह वीडियो आज का नहीं बल्कि साल 2018 का है। लेकिन जब भी लोग इसे देखते हैं वो दोनों की अदाओं में डूब जाते हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साल 2018 में कई लैविश शादियां हुई। प्रियंका चोपड़ा की शादी हुई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी शादी के बंधन में बंधे। फिर सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के साथ सात फेरे लिए। इन शादियों के बीच मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) की ग्रैंड वेडिंग हुई। नीता अंबानी ने इस शादी में पूरे बॉलीवुड को न्योता दिया था। इस ग्रैंड वेडिंग की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। इसी वीडियो में एक दीपिका पादुकोण और ऐश्वर्या राय का था।

ऐश्वर्या और दीपिका ने जमकर किया डांस

वीडियो में काफी भीड़ नजर आती है। इस बीच ऐश्वर्या राय दीपिका पादुकोण को खींच कर ले जाती हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे के साथ खूब डांस करते हैं। फिर ऐश्वर्या दीपिका को पीछे से पकड़ लेती हैं। सामने रणवीर सिंह आकर भी डांस करने लगते हैं। डांस खत्म होने पर दोनों अदाकारा खुशी से एक दूसरे को गले लगाती हैं।

View post on Instagram

ईशा अंबानी की शादी में बॉलीवुड की सजी थी महफिल

ऐश्वर्या राय ने गुलाबी गाउन पहन रखा होता है। वहीं, दीपिका पादुकोण रेड कलर की साड़ी में बिजली गिराती नजर आती हैं। ईशा अंबानी की शादी में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन,जया बच्चन भी पहुंचे थे। सब मस्ती करते दिखाई दिए। इसके अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सेलेब्स अलग-अलग फंक्शन में नाचते गाते दिखाई दिए थे। ईशा अंबानी 12 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधी थीं। 

और पढ़ें:

भोजपुरी एक्ट्रेस नम्रता मल्ला पर छाया बिकिनी खुमार, एक के बाद एक Bikini में किया धमाकेदार डांस,देखें Video

सारा अली खान ने समंदर के किनारे दिखाया सिजलिंग डांस, Video देख फैंस बोले-मार ही डालोगी