दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने हाइपरसोमनिया के बारे में बताया है। उन्होंने हाइपरसोमनिया का मतलब भी बताया और लिखा था- हाइपरसोमन‍िया ऐसी कंडीशन है, जिसमें इंसान 12-15 घंटे की नींद लेने के बाद भी थकान महसूस करता है। 

मुंबई. दुनियाभर में कोरोना की दहशत फैली हुई है। इसके चलते भारत में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी अपने-अपने घर में हैं। इसी बीच दीपिका पादुकोण ने अपनी हाइपरसोमनिया नाम की बीमारी के बारे में पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने इस बीमारी के बारे में पूरी ड‍िटेल बात बताई है। साथ ही खुद को और पति रणवीर सिंह को टैग किया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


हाइपरसोमनिया का जिक्र
दीपिका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने हाइपरसोमनिया के बारे में बताया है। उन्होंने हाइपरसोमनिया का मतलब भी बताया और लिखा था- हाइपरसोमन‍िया ऐसी कंडीशन है, जिसमें इंसान 12-15 घंटे की नींद लेने के बाद भी थकान महसूस करता है। इसी के साथ दीपिका ने लिखा- यह तो जाना-पहचाना सा है। 

View post on Instagram


पति रणवीर सिंह का रिएक्शन
उनकी इस इंस्टा स्टोरी को देख पति रणवीर ने कुछ ऐसे रिएक्ट किया। एक्टर ने इस स्टोरी पर फनी रिएक्शन दिया है। उन्होंने अपनी एक GIF इस स्टोरी पर शेयर की है, जो दीपिका का मजाक उड़ा रही है।


पति के बारे में किया था खुलासा
दीपिका ने एक इंटरव्यू में पति के बारे में कुछ खुलासे किए थे। उन्होंने कहा था- रणवीर के साथ रहना बहुत ही आसान है। वह दिन में 20 घंटे सोता है जिस कारण मैं अपने सारे काम कर लेती हूं। जिन चार घंटों के लिए वह उठता है उसमें हम या तो मूवी देखते हैं या फिर एक्सरसाइज या फिर खाना खाते हैं।