वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। इस मूवी में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल प्ले कर रही हैं। इसके साथ ही दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी।

मुंबई। दीपिका पादुकोण अमिताभ बच्चन की दिवाली पार्टी में भले ही नजर न आई हों, लेकिन अब उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिसके बाद वो एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। इतना ही नहीं, दीपिका की यह पोस्ट देखकर उनके फैन्स उन्हें बधाई देते हुए खुशखबरी के बारे में भी पूछ रहे हैं। दरअसल, दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की कुछ फोटोज शेयर की हैं, इनमें वो अलग-अलग पोज में नजर आ रही हैं। दीपिका ने जैसे ही ये फोटोज शेयर कीं, सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के सवाल पूछने लगे हैं। एक शख्स ने पूछा- कोई खुशखबरी है क्या? तो वहीं एक और यूजर ने कहा- अब बेबी प्लानिंग चल रही है क्या?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

सालभर पहले दीपिका ने की थी शादी : 
दीपिका ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ पिछले साल 14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी की थी। इस शादी में दोनों फैमिली के चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। हालांकि बाद में दीपिका ने बेंगलुरू और मुंबई में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए रिसेप्शन पार्टी रखी थी। 

View post on Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। इस मूवी में दीपिका एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का रोल प्ले कर रही हैं। इसके साथ ही दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ फिल्म '83' में नजर आएंगी। कबीर खान के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में दीपिका ने कपिल देव की पत्नी रोमी देव का रोल प्ले किया है।