बॉलीवुड से भी एक बुरा खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान को कोरोना हो गया है। आपको बता दें कि फराह को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। वे इन दिनों एक कॉमेडी शो को जज कर रही थी।

मुंबई. कोरोना (Corona) का कहर अभी भी खत्म नहीं हुआ है। अभी भी लोग इस वायरस का शिकार हो रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड से भी एक बुरा खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) को कोरोना हो गया है। आपको बता दें कि फराह को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वे जल्दी ठीक हो जाएंगी। फराह ने कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर फैन्स को इंस्टाग्राम के जरिए दी है। बता दें कि वे इन दिनों एक कॉमेडी शो को जज कर रही थी। मीडिया में आई खबर की मानें तो जब तक वे रिकवर नहीं हो जाती तब तक सिंगर मीका सिंह उनकी जगह शो में बतौर जज मौजूद रहेंगे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


फराह खान ने लिखा
फराह ने कुछ घंटे पहले अपनी इंस्टा स्टोरी के जरिए कोरोना होने की खबर दी। उन्होंने लिखा- मुझे हैरानी हो रहा है कि ये इसलिए हुआ क्योंकि मैंने काला टीका नहीं लगाया था। जबकि मैं वैक्सीन की दो डोज ले चुकी हूं। और मैं उन्ही लोगों के साथ काम कर रही हूं, जिन्होंने वैक्सीन के दोनों डोज ले रखे हैं। फिर भी मैं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हूं। जिसके भी मैं संपर्क में आई हूं, मैंने सभी को जानकारी दे दी है। फिर भी किसी को बताना अगर मैं भूल गई हूं तो अपना टेस्ट करा लें। उम्मीद है जल्द रिकवर करूंगी।

View post on Instagram


कई रियलिटी शोज के लिए किया शूट
फराह खान ने हाल ही में कई रियलिटी शोज के लिए शूटिंग की है। उन्होंने डांसिंग रियलिटी शो सुपर डांसर 4 में शिल्पा शेट्टी के साथ शूट किया था। शो से जुड़ा प्रोमो भी सामने आया, जिसमें वे शिल्पा शेट्टी और गीता कपूर के साथ डांस करती नजर आ रही थी। बता दें कि फराह ने कौन बनेगा करोड़पति 13 के लिए एक स्पेशल एपिसोड भी शूट किया है। आपको बता दें कि बीते दिनों फिल्ममेकर रूमी जाफरी का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया था। उन्होंने बताय था कि उनको वैक्सीन की दोनों डोज लगी थीं जिस वजह से वे जल्द रिकवरी हो गए।