ऑस्कर अवॉर्डी फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में काम कर चुकी एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो ने फैन्स के साथ खुशखबरी शेयर की है। फ्रीडा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर बताया कि वे प्रेग्नेंट और उनके घर जल्दी ही नया मेहमान आने वाला है। फोटो शेयर उन्होंने लिखा- बेबी ट्रैन आने वाला है। इसके साथ उन्होंने हार्ट का इमोजी बनाया। 

मुंबई. ऑस्कर अवॉर्डी फिल्म स्लमडॉग मिलियनेयर में काम कर चुकी एक्ट्रेस फ्रीडा पिंटो (Freida Pinto) ने फैन्स के साथ खुशखबरी शेयर की है। फ्रीडा ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर बताया कि वे प्रेग्नेंट और उनके घर जल्दी ही नया मेहमान आने वाला है। फोटो में वे अपने मंगेतर कोरी ट्रैन के साथ नजर आ रही है। फोटो शेयर उन्होंने लिखा- बेबी ट्रैन आने वाला है। इसके साथ उन्होंने हार्ट का इमोजी बनाया। उनकी पोस्ट पर फैन्स के साथ सेलेब्स भी जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। मृणाल ठाकुर ने कमेंट करते हुए लिखा- ओह माई गॉड, फ्रीडा और कोरी बधाई। मैं सच में चिल्ला रही हूं और डांस कर रही हूं। दूसरे कमेंट में मृणाल ने लिखा- हे भगवान फ्रीडा और कोरी बधाई हो। तुम लोग। वहीं, नरगिस फाखरी, लीजा रे, डब्बू रतनानी सहित कई बॉलीवुड और हॉलीवुड सेलेब्स ने फ्रीडा को बधाई दी है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


2019 में की थी सगाई
फ्रीडा और कोरी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों ने नवंबर 2019 में सगाई की थी। फ्रीडा ने इंस्टाग्राम पर अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा था- अब सब कुछ सेंसिबल लग रहा है। जिंदगी, ये दुनिया, वो आंसू और कोशिशें, सभी समझ आने लगा है। बुद्धिमान लवर्स ने प्यार के बारे में जो कुछ भी कहा था वो सब समझ आने लगा है। अब मैं सेंसिबल हो चुकी हूं। तुम सबसे शानदार इंसान हो, जो मेरी जिंदगी में आए और तुम यही हों। मैं कोशिश करूंगी कि तुम यही रहो। तुम्हें बहुत सारा प्यार। हैप्पी बर्थ डे मंगेतर। बता दें कि कोरी के जन्मदिन के मौके पर उन्होंने सगाई की थी। 

View post on Instagram