गौहर खान ने खुद से 12 साल छोटे कोरियोग्राफर जैद दरबार से 25 दिसंबर को शादी की थी। शादी के बाद पहली बार उन्होंने पति को लेकर कुछ खुलासे किए हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में शादी के बाद लाइफ में आए बदलावों के बारे में बात की। गौहर ने कहा कि वो खुश हैं कि उन्होंने जैद से शादी की और सुसराल में उन्हें परिवार में बहुत प्यार मिल रहा है। जैद का परिवार पुरानी सोच वाला नहीं है कि बहू को ऐसे होना चाहिए या वैसे होना चाहिए। गौहर ने पति जैद की तारीफ करते हुए कहा- मैंने जिंदगी में कुछ अच्छे कर्म किए होंगे जो मुझे पति के रूप में जैद मिले हैं। 

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान (gauahar khan) की फिल्म तांडव (film tandav) इन दिनों विवादों में फंसी हुई है। फिल्म पर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान के आरोप के बाद अब यूपी में लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में अमेजन प्राइम इंडिया की ओरिजिनल कंटेंट हेड अरुणा पुरोहित, सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास जफर, प्रोड्यूसर हिमांशु कृष्ण मिश्रा और लेखक गौरव सोलंकी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसी बीच गौहर ने अपनी पशर्नल लाइफ को लेकर एक इंटरव्यू भी दिया है। बता दें कि गौहर ने खुद से 12 साल छोटे कोरियोग्राफर जैद दरबार (zaid darbar) से 25 दिसंबर को शादी की थी। शादी के बाद पहली बार उन्होंने पति को लेकर कुछ खुलासे किए हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


उन्होंने एक इंटरव्यू में शादी के बाद लाइफ में आए बदलावों के बारे में बात की। गौहर ने कहा कि वो खुश हैं कि उन्होंने जैद से शादी की और सुसराल में उन्हें परिवार में बहुत प्यार मिल रहा है। जैद का परिवार पुरानी सोच वाला नहीं है कि बहू को ऐसे होना चाहिए या वैसे होना चाहिए। गौहर ने शादी की तैयारियों की कई जिम्मेदारियां खुद उठाईं थी, इस पर उन्होंने कहा- मुझे डर लगने लगा था कि मैं कुछ ज्यादा जिम्मेदारियां ना उठा लूं कि परिवार में दूसरे लोगों को नाराज कर दूं।