बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी के पिता और प्रेम चोपड़ा के समधी अरविंद जोशी का 29 जनवरी को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अरविंद जोशी ने 'शोले' और 'इत्तेफाक' जैसी बॉलिवुड फिल्मों में भी काम किया था।

मुंबई. बॉलीवुड एक्टर शरमन जोशी के पिता और प्रेम चोपड़ा के समधी अरविंद जोशी का 29 जनवरी को निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के नानावटी अस्पताल में अंतिम सांस ली। अरविंद जोशी ने 'शोले' और 'इत्तेफाक' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया था। खबर के मुताबिक ट्रेड एनालसिस्ट कोमल नाहटा ने इस बात की जानकारी दी है। हालांकि, इसकी वजह क्या थी इस बार में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। परेश रावल ने जताया दुख... 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अरविंद जोशी के निधन पर एक्टर परेश रावल ने दुख जताया है। उन्होंने अरविंद के निधन को भारतीय रंगमंच के लिए एक बड़ा नुकसान बताया। एक्टर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'भारतीय रंगमंच को बड़ा नुकसान। बेहद दुख के साथ हम जाने-माने अभिनेता श्री अरविंद जोशी को अलविदा कहते हैं। एक स्टालवार्ट, एक बहुमुखी अभिनेता, एक निपुण थीस्पियन, ये वो शब्द हैं, जो उनके प्रदर्शन के बारे में सोचते हुए मेरे दिमाग में आते हैं। शरमन जोशी और उसके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।'

Scroll to load tweet…

जाने-माने थिएटर आर्टिस्ट थे अरविंद जोशी

बता दें कि अरविंद जोशी जाने-माने गुजराती थिएटर आर्टिस्ट थे। अरविंद के बेटे शरमन की शादी बॉलीवुड के वेटेरन एक्टर प्रेम चोपड़ा की बेटी प्रेरणा से हुई थी। इस रिश्ते अरविंद और प्रेम चोपड़ा एक-दूसरे के समधी हुए। वह टीवी की मशहूर एक्ट्रेस सरिता जोशी के भाई और केतकी दवे के मामा हैं। अरविन्द जोशी के दो बच्चे हैं- शरमन और मानसी। मानसी जोशी भी टीवी की दुनिया में काम कर चुकी हैं और एक्टर रोहित रॉय की पत्नी हैं।

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन की 24 साल की नातिन ने अबॉर्शन पर रोक लगाने वाले कानून का किया विरोध, कही ये बड़ी बात

यह भी पढ़ें: 7 महीने की प्रेग्नेंट सीमा सिंह को याद आए पुराने दिन, बढ़े पेट के साथ फोटो शेयर कर कही ये बात