साजिद इससे पहले दिव्या भारती से शादी कर चुके थे। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दिव्या की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी। इसके बाद प्रोड्यूसर ने साल 2000 में फिर से वर्धा से शादी की।

मुंबई. सलमान की शादी का सभी फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बात को सभी जानना चाहते हैं कि आखिर वो मैरिज करेंगे। उनके साथ जीवन जीने के लिए कई एक्ट्रेस तैयार रहती हैं। इसके अलावा कई हीरोइनों के साथ उनका नाम भी जुड़ चुका हैं। लेकिन अब उनकी शादी को लेकर खुलासा हुआ है कि कार्ड बंट चुके थे फिर भी आखिरी वक्त में भी नहीं हो पाई थी सलमान की मैरिज। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 साल पहले का शेयर किया किस्सा 

दरअसल, हाल ही कपिल शर्मा शो में 'हाउसफुल 4' के प्रमोशन के लिए पूरी स्टारकास्ट के साथ मूवी के प्रोड्यूसर साजद नाडियाडवाला पहुंचे। इस दौरान शो में कपिल ने सलमान से जुड़ा सवाल साजिद से पूछा, तो इस पर साजिद ने सलमान की शादी को लेकर खुलासा किया कि 1999 में 'दबंग खान' ने अचानक उनसे शादी के लिए तैयार होने वाली बात कही। प्रोड्यूसर कहते हैं, 'सलमान के पास लड़की थी लेकिन मुझे ढूंढनी पड़ी। शादी डिसाइड हो गई कार्ड भी बंट गए थे। करीब 25 लोगों को शादी में आना था। लेकिन छह दिन पहले सलमान ने बोला 'यार मेरा शादी का मूड नहीं है इसके बाद मेरी शादी में वो स्टेज पर आए और बोले पीछे गाड़ी खड़ी है भाग ले।' बता दें, साजिज और सलमान बहुत अच्छे दोस्त हैं। 

साजिद ने की थी दिव्या भारती से शादी 

साजिद इससे पहले दिव्या भारती से शादी कर चुके थे। लेकिन शादी के कुछ महीनों बाद ही दिव्या की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई थी। इसके बाद प्रोड्यूसर ने साल 2000 में फिर से वर्धा से शादी की। पत्रकार वर्धा खान दिव्या भारती की मौत पर स्टोरी कर रही थीं। इस सिलसिले में उनकी साजिद से मुलाकात हुई। फिर दोनों में दोस्ती, प्यार और शादी का रिश्ता कायम हुआ।