कोरोना महामारी के बीच डॉक्टर्स और स्वास्थायकर्मियों ने पीड़ितों की मदद अपनी जान जोखिम में डालकर की। एक जुलाई को डॉक्टर्स के मौके पर कंगना रनोट ने अपनी भाभी रितु रनोटके साथ फोटो शेयर कर उन्हें हीरो बताया।

मुंबई. कोरोना महामारी के बीच डॉक्टर्स और स्वास्थायकर्मियों ने पीड़ितों की मदद अपनी जान जोखिम में डालकर की। एक जुलाई को डॉक्टर्स के मौके पर कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने अपनी भाभी रितु रनोटके साथ फोटो शेयर कर उन्हें हीरो बताया। बता दें कि कंगना की भाभी पेशे से डॉक्टर हैं। कंगना ने कोरोना वार्ड में अस्पताल में काम करते हुए पीपीई किट में अपनी भाभी की फोटो शेयर की। उन्हें बधाई देते हुए लिखा- यह मेरी भाभी रितु रनोट है, जो एक फ्रंटलाइन कोरोना योद्धा हैं, हम एक परिवार के रूप में सबसे भाग्यशाली हैं, जो उनके जैसा हीरो फैमिली को मिला। उन्हें और दुनियाभर के सभी डॉक्टरों को डॉक्टर दिवस 2021 की बधाई।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


धाकड़ के लिए कसी कमर
कंगना रनोट ने अपनी अपकमिंग फिल्म धाकड़ के लिए कमर कस ली है। इस फिल्म की शूटिंग कोरोना महामारी की वजह से रूक गई थी लेकिन अब यह फिर से फ्लोर पर आ गई है। धाकड़ में कंगना एक्शन में नजर आएंगी, जिसके लिए वो लगातार मेहनत कर रही हैं। कंगना ने कुछ समय पहले फिल्म धाकड़ का पोस्टर रिलीज करते हुए जानकारी दी थी कि वो इसे एक अक्टूबर के दिन रिलीज करेंगी।


रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनोट धाकड़ की रिलीज डेट में बदलाव करने के मूड में नहीं हैं। वे फिल्म धाकड़ की शूटिंग शुरू करने को तैयार हैं, जिसके लिए उन्होंने काफी मेहनत की है। कंगना को फिल्म की स्क्रिप्ट पर पूरा भरोसा है और वो इसे तय समय पर ही रिलीज करेंगी।


क्या कंगना रनोट के लिए होगी मुश्किल
खबरों की मानें तो यदि अक्षय कुमार की सूर्यवंशी 2 अक्टूबर को रिलीज होती है तो कंगना रनोट के लिए काफी दिक्कत हो सकती है। जानकारी के हिसाब से कंगना ने भी अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म धाकड़ को गांधी जयंती के मौके पर रिलीज करने का ऐलान किया था। इस फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। कंगना के वर्कफ्रंट की बात करें तो फैन्स को उनकी मोस्ट अवेटेड फिल्म थलाइवी का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल, कोरोना की वजह से फिल्म रिलीज नहीं हो पा रही है। इसके अलावा कंगना तेजस और मणिकर्णिका रिटर्न्स- द लीजेंड ऑफ दिद्दा में भी नजर आएंगी।