कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने हाल ही में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) का मजाक उड़ाया था। कंगना ने तापसी को बी ग्रेड एक्टर बताते हुए कहा था इसकी औकात तो देखो। कंगना के बाद अब उनकी बड़ी बहन रंगोली चंदेल ने भी तापसी पर तंज कसा है। रंगोली ने तापसी की हालिया रिलीज फिल्म हसीन दिलरुबा को मिल रहे निगेटिव रिव्यू को देखते हुए कमेंट किया है। 

मुंबई। कंगना रनोट (Kangana Ranaut) ने हाल ही में तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) का मजाक उड़ाया था। कंगना ने तापसी को बी ग्रेड एक्टर बताते हुए कहा था इसकी औकात तो देखो। कंगना के बाद अब उनकी बड़ी बहन रंगोली चंदेल ने भी तापसी पर तंज कसा है। रंगोली ने तापसी की हालिया रिलीज फिल्म हसीन दिलरुबा को मिल रहे निगेटिव रिव्यू को देखते हुए कमेंट किया है। रंगोली ने कहा कि तापसी की कोई स्क्रीन प्रेजेंस नहीं है। आज इसको भी क्रिटिक्स ने नंगा कर दिया। ये गुब्बारा तो फूटना ही था, फूट गया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

अपनी इंस्टा स्टोरी पर रंगोली चंदेल ने लिखा- माफिया द्वारा क्रिएट किया गया फ्रॉड एक्सपोज हो गया है लेकिन दबी जुबान में कोई इस पर खुलकर नहीं बोल रहा है, इसलिए मैंने ही इसकी पहल कर ली। एक सिंगल टोन एक्टर, जिसकी कोई स्क्रीन प्रेजेंस नहीं है, ना रेंज है, ना रियल परसोना, वो भारतीय सिनेमा की महान एक्ट्रेस के खिलाफ बोल रही है। जो कंगना की मिमिक्री ही नहीं, उसे कॉपी भी करती है। उसे इरिलेवेंट और डबल फिल्टर कहती है। आज उसे भी क्रिटिक्स ने नंगा कर दिया। ये गुब्बारा भी फूटना ही था, फूट गया। 

इससे पहले कंगना ने तापसी को जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा था- वो प्रोड्यूसर्स को कॉल कर कहती थी कि कंगना जी ने कुछ छोड़ा है तो मुझे दे दो प्लीज। और आज इसकी औकात तो देखो, जो कभी गरीब प्रोड्यूसर की कंगना कहलाने में भी प्राउड फील करती थी, आज मुझे ही इरिलेवेंट कह रही है। इंसान और उसकी फितरत अजीब है। खैर, आपको शुभकामनाएं फिल्म गर्ल तापसी। अपनी फिल्म को मेरा नाम लिए बिना प्रमोट करने की कोशिश करो।

कंगना रनोट ने आगे लिखा था- मैं माइंड नहीं करती। बी ग्रेड एक्टर्स मेरे नाम, स्टाइल, इंटरव्यू और करियर स्ट्रैटजी का इस्तेमाल करें अपने करियर को प्रमोट करने के लिए। मुझे यकीन है कि इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए वो मेरे नाम का इस्तेमास करेंगी। मैं भी उन लोगों से प्रेरित हुई थी, जो मेरे से पहले बने थे। लेकिन मैंने कभी उनका अपमान नहीं किया। जैसे वैजयंती माला, वहीदा जी और श्रीदेवी जी, मैंने हमेशा इनका सम्मान किया। मगर दूसरे के सिर पे पांव रखकर ऊपर चढ़ने की कोशिश करने वाले को उसकी औकात दिखाना जरूरी है।

कंगना बोलीं- तापसी ने एक भी सोलो हिट नहीं दी :
इससे पहले कंगना ने जुलाई, 2020 में तापसी को टारगेट करते हुए एक ट्वीट किया था। इसमें लिखा था- तापसी ने अपनी जिंदगी में एक भी सोलो हिट फिल्म नहीं दी है। कनिका ढिल्लन और लेफ्ट का पूरा इकोसिस्टम सुशांत सिंह राजपूत के मर्डर को कवर अप करने की कोशिश कर रहा है। वो सुशांत जिसने नेपोटिज्म और बुलिंग को लेकर शिकायत की। आप सबको शर्म आनी चाहिए। किसी ने भी उसे नहीं बचाया लेकिन अब उसके हत्यारों को बचाने की कोशिश की जा रही है।