दीया मिर्जा और उनके पति साहिल संघा ने गुरुवार को एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए साहिल संघा से अलग होने का ऐलान किया। 

मुंबई।  एक्ट्रेस दीया मिर्जा और उनके पति साहिल संघा ने गुरुवार को एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया। दीया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए साहिल संघा से अलग होने का ऐलान किया। अपने स्टेटमेंट में उन्होंने लिखा- '11 साल एक-दूसरे के साथ रहने के बाद आपसी सहमति से हम दोनों ने अलग होने का फैसला किया है। इसके बाद हम हमेशा अच्‍छे दोस्‍त रहेंगे और एक दूसरे की रिस्पेक्ट करेंगे। हालांकि दोनों के अलग होने के बाद अब दीया मिर्जा और साहिल संघा का नाम अलग-अलग लोगों के साथ जोड़ा जा रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साहिल संघा जहां राइटर कनिका ढिल्लन के साथ बिजी हो गए तो वहीं दीया मिर्जा टीवी एक्टर मोहित रैना के साथ एक नए शो में काम कर रही हैं। दीया के साहिल से अलग होने की बात शेयर करने के कुछ घंटो बाद ही राइटर कनिका ढिल्लन ने भी पति प्रकाश कोवेलामुडी से शादी टूटने के बात स्वीकार कर ली। ऐसे में इस खबर के बाद साहिल का नाम कनिका ढिल्लन के साथ जोड़ा जा रहा है।

Scroll to load tweet…

कनिका ने दिया जवाब...
कनिका ढिल्लन ने इस मामले पर अपनी बात रखते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की। इसमें उन्होंने लिखा- ''हास्यास्पद और गैर जिम्मेदाराना! फिक्शन राइटिंग मेरा काम है? क्या टेब्लायड और जिम्मेदार हो सकते हैं। सिर्फ इसलिए कि दो खबरें एक ही वक्त पर आती हैं तो क्या हम उन्हें इंटरलॉक कर देंगे। मैं दीया या साहिल से कभी नहीं मिली। प्लीज, इसे यहीं खत्म करो और हमें हमारा काम करने दो।''