करिश्मा कपूर 47 साल की हो गई हैं। उन्होंने अपने दोस्तों के साथ आधी रात को बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी खास दोस्त अमृता अरोड़ा सेलिब्रेशन से जुड़ी एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अमृता ने फोटो शेयर कर लिखा- हैप्पी बर्थडे माई डार्लिंग करिश्मा कपूर। तुम हमेशा ऐसे ही चमकती रहो और खूबसूरत विंटेज वाइन की तरह प्यारी बनी रहो।

मुंबई. करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor ) 47 साल की हो गई हैं। उनके परिवारवाले और दोस्त प्यार से लोलो कहकर बुलाते हैं। लोलो बचपन से अपने माता-पिता की लाड़ली रही हैं। उनके दादा राज कपूर (Raj Kapoor) भी उन्हें बहुत प्यार करते थे। करिश्मा ने अपने दोस्तों के साथ आधी रात को बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनकी खास दोस्त अमृता अरोड़ा सेलिब्रेशन से जुड़ी एक फोटो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अमृता ने फोटो शेयर कर लिखा- हैप्पी बर्थडे माई डार्लिंग करिश्मा कपूर। तुम हमेशा ऐसे ही चमकती रहो और खूबसूरत विंटेज वाइन की तरह प्यारी बनी रहो। फोटो में करिश्मा ब्लैक स्कर्ट और प्रिंटेड टॉप में नजर आ रही हैं। अमृता अरोड़ा शिमरी ब्लू ड्रेस में और करीना कपूर व्हाइट एंड हॉट पिंक जंपसूट में दिख रही हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


प्रेम कैदी से किया था डेब्यू
करिश्मा केवल 17 साल की थीं, जब उन्होंने डायरेक्टर के. मुरलीमोहन राव की फिल्म प्रेम कैदी से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद करिश्मा ने जीत, जानवर, हीरो नंबर 1, जुड़वां, दिल तो पागल है, बीबी नंबर 1, राजा हिन्दुस्तानी, कुली नं. वन, राजा बाबू जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 1996 की सुपरहिट फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' के लिए उन्हें पहली बार फिल्मफेयर के बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड से नवाजा गया था। इस फिल्म में आमिर खान के साथ करिश्मा कपूर का किसिंग सीन काफी चर्चा में रहा था।


शादी और तलाक
बता दें कि करिश्मा ने अचानक ही फिल्मों से दूरी बनाकर दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से 2003 में शादी की थी। उस समय करिश्मा अपनी लाइफ को लेकर बिल्कुल निश्चिंत थीं और आगे बढ़ रही थीं। हालांकि शादी के तकरीबन 5-6 साल बाद ही इनके बीच दूरियां बढ़ने लगीं। आखिरकार करिश्मा ने 2012 में अपनी शादी खत्म करने का फैसला किया और अपने दोनों बच्चों बेटी समायरा और बेटे कियान को लेकर मां बबिता के पास रहने मुंबई आ गईं। करीब 4 साल बाद 2016 में दोनों के बीच तलाक फाइनल हुआ।