अनुष्का शर्मा ने 2008 में आई फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान भी थे। अनुष्का आखिरी बार भी शाहरुख के साथ फिल्म 'जीरो' में नजर आई थीं। वैसे, अनुष्का उन एक्ट्रेस में शामिल हैं, जो तीनों खान के साथ काम कर चुकी हैं।

मुंबई। फॉर्च्यून इंडिया मैगजीन ने 50 सबसे पावरफुल महिलाओं की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा को भी शामिल किया गया है। अनुष्का को फॉर्च्यून ने 39वें नंबर पर रखा है। अनुष्का की इस उपलब्धि पर बॉलीवुड एक्टर केआरके (कमाल राशिद खान) ने तारीफ करने के बजाय तंज कसा है। केआरके के ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। किसी ने केआरके की बात का समर्थन किया तो कोई उन्हें जमकर लताड़ लगा रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
Scroll to load tweet…

जानें ट्वीट में अनुष्का को लेकर क्या बोले केआरके : 
केआरके ने ट्वीट में लिखा- "अनुष्का शर्मा 2019 में भारत की पावरफुल महिलाओं की लिस्ट में बॉलीवुड की इकलौती एक्ट्रेस हैं। अगर अनुष्का भारत की सबसे पावरफुल महिला हैं तो मैं अमेरिका का राष्ट्रपति हूं।" केआरके ने अपने इस ट्वीट से एक तरह से अनुष्का पर तंज ही कसा है। केआरके का ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

केआरके के ट्वीट पर ऐसे रिएक्ट कर रहे लोग : 
केआरके के ट्वीट के बाद लोग तरह-तरह से रिएक्ट कर रहे हैं। रमेश गुर्जर नाम के एक शख्स ने लिखा- अच्छी एक्ट्रेस है। इंडियन क्रिकेट टीम की सिलेक्टर है और क्या चाहिए। वहीं सुधांग्शु दास नाम के एक और यूजर ने लिखा- अपने कैप्टन साब की बीवी है। पावरफुल कैसे नहीं होगी। वहीं अक्षय नाम के एक यूजर ने केआरके से कहा- मूर्खता का कॉम्पिटीशन नहीं होता, वरना तुम सबसे उपर होते। 

अनुष्का को इस वजह से फॉर्च्यून ने चुना :
फॉर्च्यून इंडिया ने अपनी वेबसाइट पर लिखा, अनुष्का शर्मा क्लॉदिंग लाइन नुश के साथ कई अन्य ब्रांड्स जैसे नीविया, एले 17, मिन्त्रा और लावी का एक चेहरा हैं। इसके साथ वो एक कामयाब प्रोड्यूसर भी हैं। अनुष्का ने 25 साल की उम्र में क्लीन स्लेट फिल्म्स को स्थापित किया। इसके अलावा उन्होंने एनएच10, फिल्लौरी और परी जैसी तीन कम बजट की फिल्मों को भी प्रोड्यूस किया। इन सभी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था। अनुष्का शर्मा, अमेजन प्राइम वीडियो के लिए वेब सीरीज भी प्रोड्यूस कर रही हैं।