बॉलीवुड की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर को सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्तपताल में एडमिट कराया गया था। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी, जिससे उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।

मुंबई. बॉलीवुड की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर को सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्तपताल में एडमिट कराया गया था। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी, जिससे उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। लेकिन, अब उनकी फैमिली की ओर से कहा जा रहा है कि लता की हालात में सुधार हो रहा है और वो जल्द ही डिसचार्ज की जा सकती हैं। बता दें कि रविवार रात 2 बजे सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल पहुंचने के कुछ देर बाद ही उन्हें वेंटिलेटर पर ले जाया गया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

परिवार वालों ने दी ये जानकारी 

लता मंगेशकर के परिवार वालों ने उनकी हालात को लेकर कहा कि वे धीरे-धीरे ठीक हो रही हैं। वो अपनी बीमारी से लड़ रही हैं और जल्द ही उससे बाहर निकल जाएंगी। वो सच में एक योद्धा हैं। हम सभी को इस बात की जानकारी दे देंगे जब वो अस्पताल से ठीक होकर डिसचार्ज हो जाएंगी। इसके साथ ही सिंगर की फैमिली ने स्पेस मांगा यानी की उनका कहना है कि उन्हें अभी अकेला छोड़ दिया जाए। 

फेफड़ों में हुआ है इन्फेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लता मंगेशकर फेफड़ों में इन्फेक्शन हुआ है। ब्रीचकैंडी हॉस्पिटल के पतित समधानी उनका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर समधानी के मुताबिक, 'उन्‍हें निमोनिया हुआ है। साथ ही लता का बायां वेट्रिकुलर भी फेल हो गया है। उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि पिछले कुछ समय में थोड़ा सुधार जरूर आया है।'