बॉलीवुड की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर को सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्तपताल में एडमिट कराया गया था। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी, जिससे उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। 

मुंबई. बॉलीवुड की स्वर कोकिला कही जाने वाली लता मंगेशकर को सोमवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्तपताल में एडमिट कराया गया था। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही थी, जिससे उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। अब गुरुवार को देर रात उनके ट्विटर अकाउंट से एक पोस्ट किया गया है। इसमें लिखा है, 'लता दीदी की हालत स्थिर बनी हुई है और धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। हम सभी का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने दीदी की अच्छी सेहत के लिए दुवाएं की।' 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

चार दिन पहले वेंटिलेटर पर रखा गया था

बता दें, लता मंगेशकर को सोमवार को सुबह 2.30 बजे हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। तब उनकी हालत को बहुत ही नाजुक बताया गया था। उस वक्त बताया जा रहा था कि उन्हें सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही थी। लता मंगेशकर की बहन की बेटी रचना ने इस पर कहा था, 'लता दीदी को कुछ वायरल चेस्ट इंफेक्शन था जिस वजह से उन्हें हॉस्पिटल लाया गया।' 

Scroll to load tweet…

फेफड़ों में हुआ है इन्फेक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लता मंगेशकर फेफड़ों में इन्फेक्शन हुआ है। ब्रीचकैंडी हॉस्पिटल के पतित समधानी उनका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टर समधानी के मुताबिक, 'उन्‍हें निमोनिया हुआ है। साथ ही लता का बायां वेट्रिकुलर भी फेल हो गया है। उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। हालांकि पिछले कुछ समय में थोड़ा सुधार जरूर आया है।'