लता मंगेशकर को वायरल और सांस लेने में तकलीफ के बाद मेड‍िकल ट्रीटमेंट द‍िया गया। उन्हें दोपहर 1.30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। उन्हें वापस घर लाया गया है।

मुंबई. जानीमानी सिंगर लता मंगेशकर की तबीयत अचानक खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसी शिकायत के चलते उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया था। लता को वायरल और सांस लेने में तकलीफ के बाद मेड‍िकल ट्रीटमेंट द‍िया गया। सोमवार को उनकी टीम ने न्यूज एजेंसी को बताया कि लता जी को सांस लेने में कठिनाई की शिकायत के बाद दोपहर 1.30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। उन्हें वापस घर लाया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


लता को है वायरल
उनके परिवार के सदस्यों से मिली जानकारी के अनुसार ये बात सामने आईं कि उन्हें वायरल हुआ है, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। सोशल मीडिया पर उनकी पिछली गतिविधि की बात करें तो उन्होंने ट्विटर पर पद्मिनी कोल्हापुरी को फिल्म 'पानीपत' में उनके रोल के लिए शुभकामनाएं दी थीं। बता दें कि 28 सितंबर को लता मंगेशकर 90 साल की हो गई हैं.


भारतरत्न से सम्मानित हैं लता 
सूत्रों के मुताबिक, लता मंगेशकर का अस्पताल के सीनियर मेडिकल एडवाइजर डॉ. फारूक ई उदवाडिया की निगरानी में इलाज हुआ। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। लता मंगेशकर ने 28 सितंबर को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। उन्होंने कई भाषाओं में गीत गाए हैं। उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चुका है।