सिनेमा जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट की वजह से मुंबई में निधन हो गया। वो पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उन्हें बांद्रा के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। गुरुवार की देर रात को उनकी तबीयत ज्यादा ही बिगड़ गई और शुक्रवार को उनका निधन हो गया। 

मुंबई. सिनेमा जगत की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान का कार्डियक अरेस्ट की वजह से मुंबई में निधन हो गया। वो पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उन्हें बांद्रा के एक अस्पताल में एडमिट कराया गया था। गुरुवार की देर रात को उनकी तबीयत ज्यादा ही बिगड़ गई और शुक्रवार को उनका निधन हो गया। हालांकि, रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि उनका कोविड-19 टेस्ट नेगेटिव आया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

सांस लेने में थी तकलीफ 

सरोज खान को गुरु नानक हॉस्पिटल में सांस की तकलीफ के चलते 17 जून को भर्ती कराया गया था। अस्पताल में एडमिट होने से पहले उनका कोविड टेस्ट कराया गया था, जो निगेटिव आया था। मीडिया रिपोर्ट्स में सरोज खान के परिवार से जुड़े एक सूत्र के हवाले से दावा किया गया था कि उनका स्वास्थ्य धीरे-धीरे बेहतर हो रहा था। जल्द ही उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाना था, लेकिन अचानक देर रात उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Scroll to load tweet…

2000 से ज्यादा गानों को किया कोरियोग्राफ

चार दशक के लंबे करियर में सरोज खान ने 2,000 से ज्यादा गानों की कोरियोग्राफ किया है। सरोज को अपनी कोरियोग्राफी की कला के चलते 3 बार नेशनल अवार्ड मिल चुका था। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' में 'डोला-रे-डोला' गाने की कोरियोग्राफी के लिए भी उन्हें नेशनल अवार्ड मिला था। माधुरी दीक्षित की फिल्म 'तेजाब' के यादगार आइटम सॉन्ग 'एक-दो-तीन' और साल 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' के सॉन्ग 'ये इश्क' के लिए भी उन्हें नेशनल अवार्ड मिल चुका है।

सरोज खान ने आखिरी बार करन जौहर के प्रोडक्शन हाउस के तले बनी फिल्म 'कलंक' में 'तबाह हो गए' गाने को कोरियोग्राफ किया था। इस गाने में माधुरी दीक्षित नजर आई थीं। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। गौरतलब है कि सरोज खान माधुरी दीक्षित की डांस गुरू भी थीं। उन्होनें माधुरी के अलावा सलमान खान जैसे स्टार्स को भी डांस सिखाया है।