मनोज बाजपेयी की वेब सीरिज द फैमिली मैन 2 इन दिनों कई कारणों से सुर्खियों में बनी हुई है। अब एक बार फिर यह सीरिज चर्चा में आ गई है। द फैमिली मैन 2 को फिल्म रेटिंग साइट आईएमडीबी में चौथा स्थान मिला है। वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 8.8 रेटिंग मिली है।

मुंबई. मनोज बाजपेयी (Manoj Bajpayee) की वेब सीरिज द फैमिली मैन 2 (The Family Man 2) इन दिनों कई कारणों से सुर्खियों में बनी हुई है। अब एक बार फिर यह सीरिज चर्चा में आ गई है। यह वेब सीरीज दुनिया की चौथी सबसे ज्यादा पॉपुलर वेब सीरीज बनी है। मनोज बाजपेयी ने अपने इंस्टाग्राम पर पॉपुलर वेब सीरीज की लिस्ट शेयर की है। द फैमिली मैन 2 को फिल्म रेटिंग साइट आईएमडीबी में चौथा स्थान मिला है। वेब सीरीज को आईएमडीबी पर 10 में से 8.8 रेटिंग मिली है। इस लिस्‍ट में पहले नंबर पर लोकी, दूसरे नंबर पर स्वीट टूथ और तीसरे नंबर पर मियर ऑफ ईस्टटाउन है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


इसी महीने हुई थी रिलीज
बता दें कि इस वेब सीरिज का दूसरा सीजन इसी महीने की 4 तारीख को अमेजन प्राइम पर र‍िलीज कर दिया था। सीरिज के दूसरे पार्ट को भी फैन्स द्वारा खूब पसंद किया गया। इसमें मनोज के साथ सामंथा अक्किनेनी, शारिब हाशमी, प्रियमणि, सीमा बिस्वास, दलीप ताहिल, विपिन शर्मा, श्रीकृष्ण दयाल, सनी हिंदुजा, शरद केलकर, राजेश बालाचंद्रन लीड रोल में नजर आए थे। इसको राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने डायरेक्ट किया है। 

View post on Instagram


रोमांस और सस्पेंस
रोमांच और सस्‍पेंस से भरी ये वेब सीरीज 20 दिन में ही दुनिया की चौथी सबसे पॉपुलर वेबसीरीज बनी है। वेब सीरीज ने पॉपुलैरिटी के मामले में फ्रेंड्स, मिर्जापुर, तांडव जैसी वेब सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है।