एक्ट्रेस और होस्ट मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था। अब मंदिर धीर-धीरे पति को खोने के गम से उबर रही है और इसमें उनकी खास दोस्त मौनी रॉय मदद कर रही है। मौनी इन दिनों अक्सर मंदिरा के घर जाती रहती है ताकि वे अच्छा फील कर सके।

मुंबई. एक्ट्रेस और होस्ट मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने 30 जून को अपने पति राज कौशल को खो दिया था। उनके पति का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ था। अब मंदिर धीर-धीरे पति को खोने के गम से उबर रही है और इसमें उनकी खास दोस्त मौनी रॉय (Mouni Roy) मदद कर रही है। मौनी इन दिनों अक्सर मंदिरा के घर जाती रहती है ताकि वे अच्छा फील कर सके। कुछ घंटे पहले ही मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर मंदिरा के साथ फोटोज शेयर की है, जिसमें मंदिरा के चेहरे पर कई दिनों बाद खुशी नजर आ रही है। मौनी ने फोटोज शेयर कर लिखा- माय बेबी स्ट्रान्गेस्ट। मौनी ने जो फोटोज शेयर की है, उसमें दोनों एक-दूसरे को पकड़े नजर आ रहे हैं और बेहद खुश दिख रहे हैं। उनकी शेयर की फोटोज पर बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स और फैन्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

बता दें कि मंदिरा बेदी की राज कौशल से मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर पहली बार हुई थी, उससे पहले मंदिरा दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे जैसी फिल्म में काम कर चुकी थीं। मंदिरा वहां एक ऑडिशन देने गई थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। राज कौशल ने एक इंटरव्यू में बताया था- जब मैंने पहली बार मंदिरा को देखा तो वह एक लाल और सफेद रंग की धारीदार टीशर्ट और खाकी पैंट पहनी हुई थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थी। हालांकि, मैंने मंदिरा को इससे पहले 'डीडीएलजे' में देखा हुआ था लेकिन मैंने उस पर कभी ध्यान नहीं दिया था। लेकिन बाद में मैं उसे पसंद करने लगा।


- बता दें कि मंदिरा बेदी ने 14 फरवरी, 1999 को फिल्ममेकर राज कौशल से शादी की थी। शादी के 12 साल बाद मंदिरा 2011 में पहली बार मां बनी थीं। उन्होंने 19 जून, 2011 को बेटे वीर को जन्म दिया था।


- बेटे वीर के जन्म के 9 साल बाद मंदिरा बेदी ने दोबारा मां बनने का फैसला किया। हालांकि, इसके लिए उन्होंने एक बेटी को गोद लिया है। बता दें कि मंदिरा और उनके पति राज कौशल ने जुलाई, 2020 में अपने परिवार में नए सदस्य का स्वागत किया। कपल ने 4 साल की बच्ची को गोद लिया और सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी फैन्स को दी।


- बेटी को गोद लेने के बाद मंदिरा और राज कौशल का परिवार कम्प्लीट हो गया है। मंदिरा ने अपनी बेटी का नाम तारा बेदी कौशल रखा है। मंदिरा ने इंस्टाग्राम पर बेटी के साथ फोटो शेयर की है। उन्होंने बताया कि तारा जुलाई, 2020 में उनके परिवार का हिस्सा बन गई। बता दें कि मंदिरा पिछले दो साल से एक बेटी को गोद लेने की कोशिश कर रही थीं। फादर्स डे के मौके पर राज ने दोनों बच्चों के साथ फोटो शेयर की थी जिसमें तीनों काफी खुश नजर आ रहे थे।