पॉलिटिशियन कन्हैया कुमार को सपोर्ट करने के कारण एक यूजर ने सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को कॉलगर्ल कहा था। अब स्वरा ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है, जिसके बाद मुंबई पुलिस उनकी मदद के लिए सामने आई है।

मुंबई: सोशल मीडिया अपनी आवाज लोगों तक पहुंचाने का आसान जरिया है। लेकिन कई बार कुछ लोग इस प्लेटफॉर्म को औरों को नीचा दिखाने और उनकी इंसल्ट करने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के खिलाफ सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई नेगेटिव पोस्ट दिखते रहते हैं। लेकिन स्वरा अपने हेटर्स के लिए कभी कुछ नहीं कहती। लेकिन पिछले दिनों एक यूजर ने उनके खिलाफ काफी आपत्तिजनक शब्द लिखे, जिसके बाद स्वरा ने इसपर एक्शन लेने का फैसला लिया। 


मुंबई पुलिस से मांगी मदद 
स्वरा के खिलाफ दीपक तिवारी नाम के शख्स ने एक ट्वीट किया था। जिसमें पॉलिटिशियन कन्हैया कुमार को सपोर्ट करने के कारण उसने एक्ट्रेस को कॉलगर्ल कह डाला था। स्वरा ने इस ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा कि ये ट्वीट सीधे-सीधे इव-टीजिंग है। उन्होंने अपने ट्वीट में मुंबई पुलिस को टैग करते हुए मदद की अपील की थी।

मुंबई पुलिस ने दिया जवाब
इस ट्वीट के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने एक्शन लिया। उन्होंने स्वरा से उनका नंबर मांगते हुए तुरंत कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही पुलिस ने दीपक तिवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। 

दीपक तिवारी के ट्वीट्स हुए गायब 
इस पुरे मामले के बाद अब दीपक तिवारी की खोज में पुलिस जुट गई है। वहीं शख्स ने अपने सारे ट्वीट्स डिलीट कर दिए हैं। साथ ही यह शख्स सोशल मीडिया से गायब हो गया है।