फेमस टीवी सीरियल 'जमाई राजा' (Jamai Raja) में काम कर चुकी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर हैं। निया का इंस्टाग्राम उनकी बोल्ड तस्वीरों से भरा है। हाल ही में निया ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो व्हाइट बिकिनी में समंदर किनारे रेत से खेलती नजर आ रही हैं। 

मुंबई। फेमस टीवी सीरियल 'जमाई राजा' (Jamai Raja) में काम कर चुकी एक्ट्रेस निया शर्मा (Nia Sharma) अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए मशहूर हैं। निया का इंस्टाग्राम उनकी बोल्ड तस्वीरों से भरा है। हाल ही में निया ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो व्हाइट बिकिनी में समंदर किनारे रेत से खेलती नजर आ रही हैं। इस दौरान निया शर्मा खुले बालों में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में इमरान हाशमी की फिल्म का गाना 'वो लम्हे' सुनाई दे रहा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

निया शर्मा के इस वीडियो पर उनके फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। ज्यादातर लोग निया के लेटेस्ट लुक की तारीफ करते दिख रहे हैं। कोई निया के अंदाज को गॉर्जियस बता रहा है तो कोई उनके इस लुक पर हार्ट और फायर वाले इमोजी बनाकर कॉम्प्लीमेंट्स दे रहा है। बता दें कि निया के इस वीडियो को अब तक 1 लाख 27 हजार से भी ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। 

'जमाई राजा 2' में दिखा था निया का बोल्ड अवतार : 
बता दें कि निया शर्मा ने वेब सीरिज ट्विस्टेड में जमकर बोल्ड सीन दिए थे। वैसे, इससे पहले वो टीवी सीरियल 'जमाई राजा 2' में भी लिपलॉक सीन कर चुकी थीं। सीरियल 'जमाई राजा 2' में निया का बोल्ड अवतार लोगों को खूब पसंद आया था। इसी शो में रवि दुबे को Kiss करके निया शर्मा ने सनसनी मचा दी थी।

50 सेक्सिएस्ट वुमन में जगह बना चुकी हैं निया : 
निया को एक विदेशी न्यूजपेपर ईस्टर्न आई में टॉप 50 सेक्सिएस्ट एशियन महिलाओं में तीसरे और दूसरे नंबर पर जगह दी गई थी। 2016 में निया तीसरे, जबकि 2017 में सेकंड नंबर पर थीं। टीवी शो 'जमाई राजा' के अलावा वो 'एक हजारों में मेरी बहना', 'काली: एक अग्निपरीक्षा' और इश्क में मरजावां में भी काम कर चुकी हैं। बता दें कि सितंबर, 1990 में दिल्ली में पैदा हुईं निया का असली नाम नेहा शर्मा है।