गाने में अभिनेत्री कृति सेनन का पारंपरिक डांस खूब पसंद किया जा रहा है। गाना एक पावर पैक सॉन्ग है जिसे सुनकर दर्शकों में रोमांच और देशभक्ति का जज्बा भर जाएगा।

मुंबई. अर्जुन कपूर की फिल्म ‘पानीपत’ का पहला गाना मर्द मराठा रिलीज हो गया है। इस गाने में अभिनेत्री कृति सेनन का पारंपरिक डांस खूब पसंद किया जा रहा है। गाने में अभिनेत्री कृति सेनन का पारंपरिक डांस खूब पसंद किया जा रहा है। गाना एक पावर पैक सॉन्ग है जिसे सुनकर दर्शकों में रोमांच और देशभक्ति का जज्बा भर जाएगा। इस गाने में आपको फिल्म के कलाकारों को बारीकी से देखने का मौका मिलेगा ट्रेलर में उनकी सिर्फ झलकियां देखने को मिली थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

एक्शन से भरपूर ट्रेलर के ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली पानीपत का पहला गाना मर्द मराठा (Mard Maratha) भी दर्शकों को पसंद आ रहा है। अर्जुन कपूर और कृति सेनन फिल्म में लीड रोल में हैं। गाने में अभिनेत्री पद्ममिनि कोल्हापुरे इमोशनल नजर आती हैं। 

Scroll to load tweet…

कृति के डांस स्टेप्स कमाल के हैं। गाने को अजय – अतुल, कुणाल और सुदेश भोंसले ने अपनी आवाज से सजाया है। तो गाने के लिरीक्स जावेद अख्तर के हैं। फिल्म के गाने में देशभक्ति की झलक दिखाई दे रही है। रिलीज हुए गाने ने सोशल मीडिया पर ट्रेंड करना शुरु कर दिया है। 

मर्द मराठा गाने में सबकी नजर एक कलाकार पर ठहर जाती है। यह हैंडसम युवा कलाकार है जिसे पहले किसी फिल्म में नहीं देखा गया है। नीली आंखे वाले इस कलाकार को गाने में युद्ध का दंभ भरते दिखाया गया है। आपको बता दें कि ये कोई और नहीं टीवी स्टार सिद्धार्थ निगम के भाई अभिषेक निगम हैं। अभिषेक फिल्म में विश्वास राव के किरदार में हैं पानीपत जैसी बड़े बजट की फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। मर्द मराठा गाने में वह अर्जुन कपूर के देख पूरे जुनून से तालमेल बैठाते नजर आ रहे हैं।

Scroll to load tweet…

गौरतलब है कि पानीपत आशुतोष गोवरिकर की एक मोटे बजट की पीरियड ड्रामा फिल्म है। फिल्म की कहानी 14 जनवरी,1761 को पानीपत में हुई लड़ाई पर आधारित है, जो कि अब्दाली और मराठाओं के बीच लड़ी गई थी। इस लड़ाई में मराठा साम्राज्य के काफी सैनिक मारे गए थे। फिल्म में अर्जुन कपूर मराठा शासक सदाशिव राव भाऊ के किरदार में तो वहीं संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली का रोल करते हुए दिखाई देंगे।