350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'साहो' ने फर्स्ट डे ओपनिंग में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में इस 2019 की लिस्ट में तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। 

मुंबई. साउथ सुपरस्टार प्रभास और श्रद्धा कपूर स्टारर एक्शन और थ्रिलर फिल्म 'साहो' ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को हिंदी भाषा में करीब 24.50 करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही है। मूवी को शुक्रवार 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसके बाद इसने ओपनिंग डे पर करीब 25.25 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में दो दिन में कुल मिलाकर 'साहो' ने 49.75 करोड़ की कमाई की है। नेगेटिव रिव्यूज के बावजूद भी दो दिन 50 करोड़ के नजदीक पहुंचना बेहद ही शानदार बात है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

हिंदी भाषा में मिला तीसरा स्थान

350 करोड़ के बजट में बनी फिल्म 'साहो' ने फर्स्ट डे ओपनिंग में सबसे ज्यादा कमाई करने के मामले में इस 2019 की लिस्ट में तीसरे स्थान पर जगह बनाई है। बता दें, पहले स्थान पर सलमान खान की 'भारत' 46 करोड़ और दूसरे स्थान पर अक्षय कुमार की 'मिशन मंगल' 29.16 करोड़ के साथ बरकरार है। 'मिशन मंगल' में चंद्रयान 2 की कहानी को दिखाया गया था। बता दें, ये अक्षय के अब तक के कॅरियर की सबसे बड़ी फिल्म है। बहरहाल, ऐसा कहा जा रहा है कि 'साहो' रिलीज के पहले सप्ताह में 70 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। वहीं अगर सभी भाषा में फिल्म के कलेक्शन की बात की जाए तो इसने पहले करीब 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। 

क्रिटिक्स ने दिए 1.5 स्टार 

फिल्म क्रिटिक्स के अनुसार 'साहो' की कहानी दर्शकों को ज्यादा देर तक कुर्सी से बांधे रखने में सफल नहीं हो पाई है। इसकी कहानी कमजोर है। इसमें केवल एक्शन ही दिखाया गया है। रोमांस का भी तड़का डाला गया है लेकिन ये मूवी की गति को धीमा कर देती है। साथ ही लोगों के लिए सिरदर्द भी बन जाती है। 'साहो' डायरेक्शन सुजीत ने किया है। फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श ने इसे 1.5/5 स्टार दिए थे। इसमें श्रद्धा, प्रभास के अलावा चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ, महेश मांजरेकर और नील नीतिन मुकेश ने अहम भूमिका निभाई है।