प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' (The White Tiger) की कामयाबी को एन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका टॉक शोज और वर्चुअल इंटरव्यूज के जरिए फिल्म द व्हाइट टाइगर का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में उन्हें हॉलीवुड कॉमेडियन और टॉक शो होस्ट एलन डीजेनेर्स के साथ देखा गया था।

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) इन दिनों अपनी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' (The White Tiger) की कामयाबी को एन्जॉय कर रही हैं। प्रियंका टॉक शोज और वर्चुअल इंटरव्यूज के जरिए फिल्म द व्हाइट टाइगर का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में उन्हें हॉलीवुड कॉमेडियन और टॉक शो होस्ट एलन डीजेनेर्स के साथ देखा गया था। इस शो पर प्रियंका चोपड़ा ब्लैक ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस इंटरव्यू के लिए प्रियंका ने ब्लैक कलर का बेहद खूबसूरत शीर स्वेटर पहना था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

प्रियंका चोपड़ा का यह टर्टल नेक स्वेटर एलीगेंस ब्रांड का है। इसकी कीमत अमेरिका में 275 डॉलर है। भारत में इसे 20,050 रुपए में खरीदा जा सकता है। इस खूबसूरत डिजाइन के शीर स्वेटर के साथ प्रियंका ने ब्लैक स्पेगेटी टॉप कैरी किया था। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक मैगजीन शूट के दौरान अपनी पर्सनल लाइफ, शादी और बच्चों की प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की थी। इसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें एक या दो नहीं बल्कि ढेर सारे बच्चे चाहिए।

प्रियंका ने कहा था कि उन्हें ढेर सारे बच्चे चाहिए। इतने बच्चे चाहिए, जितने वो कर सकती हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब उन्होंने ढेर सारे बच्चों की बात की है। उन्होंने शादी से पहले फरवरी, 2018 में कहा था कि उन्हें ढेर सारे बच्चे चाहिए। लेकिन उस समय उनकी शादी नहीं हुई थी और उन्होंने ये नहीं बताया था कि वो बच्चे किसके होंगे। बता दें कि प्रियंका ने अमेरिकी सिंगर निक जोनास से शादी की है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा की मैट्रिक्स 4 और टेक्स्ट फॉर यू जैसी फिल्मों के साथ अमेजन की मल्टी-मिलियन डॉलर डील हुई है। इसके साथ ही उनकी किताब अनफिनिश्ड 9 फरवरी को रिलीज होने वाली है।