प्रियंका चोपड़ा ने बहुत ही क्यूट फोटो शेयर कर पति निक जोनस को फादर्स डे की मुबारकबाद दी है। इस तस्वीर में निक बेटी मालती मैरी के साथ नज़र आ रहे हैं और दोनों ने सेम कलर के स्नीकर्स पहने हुए हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने फादर्स डे (Father's Day) के मौके पर पति निक जोनस (Nick Jonas) और बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस (Maltii Marie Chopra Jonas) को ऐसा तोहफा दिया है कि लोग उसकी जमकर तारीफ़ कर रहे हैं। दरअसल, सोमवार को एक्ट्रेस ने अपने इस तोहफे की झलक सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के साझा की है। फोटो में चेहरा किसी का दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन निक जोनस को बेबी मालती को चलवाते देखा जा सकता है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

प्रियंका ने निक को दी मुबारकबाद

प्रियंका ने फोटो के कैप्शन में निक जोनस के प्रति अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा है, "पहला फादर्स डे मुबारक हो माय लव। आपको हमारी छोटी बच्ची के साथ देखना मेरी सबसे बड़ी ख़ुशी है। घर वापस आने के लिए कितना शानदार दिन है। आई लव यू। यहां अभी और भी बहुत कुछ है।" तस्वीर में देखा जा सकता है कि निक और मालती ने एक ही कलर के स्नीकर्स पहने हुए हैं। खास बात यह है कि जहां मालती के स्नीकर्स पर M,M (मालती मैरी) लिखा है तो वहीं निक के एक स्नीकर पर MM's (मालती मैरी के) और दूसरे स्नीकर पर DAD (पापा) लिखा हुआ है।

सोशल मीडिया पर आए ऐसे रिएक्शन

प्रियंका की फोटो पर उनके फैन्स खूब प्यार लुटा रहे हैं। मसलन एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट बॉक्स में लिखा है, "इस तस्वीर ने मेरा दिन बना दिया।" एक अन्य यूजर का शॉकिंग इमोजी के साथ कमेंट है, "बेशकीमती और वे जूते बहुत प्यारे हैं।" एक यूजर ने लिखा है, "एकदम खूबसूरत। मैचिंग शूज परफेक्ट हैं।" एक यूजर का कमेंट है, "OMG मैं मर गया।" एक यूजर ने लिखा, "OMG, यह बहुत ही क्यूट है।"

6 महीने पहले पैरेंट्स बने निक-प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 6 महीने पहले जनवरी में बेटी के माता-पिता बने हैं। उनकी बेटी का जन्म सेरोगेसी से हुआ है। हालांकि, प्री-मैच्योर बेबी होने की वजह से उन्हें बेटी को लगभग 100 दिन तक अस्पताल के एनआईसीयू वार्ड में रखना पड़ा था। मई में प्रियंका और निक मालती मैरी को अस्पताल से घर लेकर आए थे। उन्होंने ही सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी थी कि उन्हें बेटी को अस्पताल में रखना पड़ा था। पिछले दिनों निक ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करने की वजह भी उजागर की थी। (पढ़ें पूरी खबर)

और पढ़ें...

एक्ट्रेस को दांत का इलाज कराना पड़ा भारी, खूबसूरत चेहरे का हुआ ऐसा हाल कि पहचानना भी मुश्किल

तो यहां हनीमून मना रही हैं नयनतारा, पति विग्नेश शिवान ने शेयर कर दी PHOTO

दुल्हन बनीं शहनाज़ गिल का वीडियो वायरल, सिद्धू मूसेवाला के गाने पर जमकर किया भांगड़ा

SHOCKING: वायरस ने बिगाड़ दिया था 'सास बिना ससुराल' की एक्ट्रेस का चेहरा, खुद सुनाई आपबीती