इंस्टाग्राम सोशल मीडिया का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से सेलेब्स जमकर कमाई करते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम के रिचलिस्ट 2021 सामने आई है। इस लिस्ट में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और क्रिकेटर विराट कोहली के नाम भी शामिल हैं। प्रियंका हर पोस्ट से लगभग 3 करोड़ रुपए जबकि विराट ने लगभग 5 करोड़ रुपए कमाते हैं। टॉप 30 में प्रियंका ने 27वें नंबर पर हैं जबकि कोहली को 19वीं रैंक मिली। 

मुंबई. इंस्टाग्राम सोशल मीडिया का एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां से सेलेब्स जमकर कमाई करते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम के रिचलिस्ट 2021 सामने आई है। इस लिस्ट में केवल 2 इंडियंस ही अपनी जगह बना पाए हैं। आपको बता दें कि इन 2 इंडियन में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) के नाम शामिल हैं। Hopperhq.com की इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2021 के टॉप 30 के हिसाब से प्रियंका हर पोस्ट से लगभग 3 करोड़ रुपए जबकि विराट ने लगभग 5 करोड़ रुपए कमाते हैं। टॉप 30 में प्रियंका ने 27वें नंबर पर हैं जबकि कोहली को 19वीं रैंक मिली। बता दें कि यह लगातार तीसरा साल है जब प्रियंका और विराट ने इस लिस्ट में शामिल है। इससे पहले 2019 और 2020 में भी इन दोनों सेलेब्स ने लिस्ट में टॉप 100 में जगह बनाई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


लंबे समय से कर प्रोडक्ट्स को प्रमोट
लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर कई प्रोडक्ट्स को प्रमोट कर रही है। उनके इंस्टाग्राम पर 65 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं, विराट के 132 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इनके अलावा सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सेलिब्रिटी फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो बने। उन्होंने हर पेड पोस्ट से 11.9 करोड़ रुपए कमाए और पहला स्थान हासिल किया। उनके बाद ड्वेन जॉनसन और एरियाना ग्रांडे हैं, जो दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। एरियाना को हर पेड पोस्ट से 10 करोड़ की कमाई होती है।


प्रियंका का वर्कफ्रंट
प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार द व्हाइट टाइगर में देखा गया था। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में मिंडी कॉलिंग के साथ टेक्स्ट फॉर यू और 'मैट्रिक्स 4' शामिल हैं। हालांकि, उनके पास किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है। बता दें कि प्रियंका अब ज्यादातर हॉलीवुड फिल्मों में ही नजर आती है।