प्रियंका चोपड़ा के चाचा यानी की एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा के पापा के साथ कुछ लूट-पाट की गई है। उनके साथ चाकू दिखाकर लूट हुई। ये घटना दिल्ली की है, जब वो अपनी ही पुलिस कॉलोनी में वॉक पर निकले थे।

मुंबई. प्रियंका चोपड़ा के चाचा यानी की एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा के पापा के साथ कुछ लूट-पाट की गई है। उनके साथ चाकू दिखाकर लूट हुई। ये घटना दिल्ली की है, जब वो अपनी ही पुलिस कॉलोनी में वॉक पर निकले थे। उनके साथ हुई लूटपाट को लेकर प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन मीरा ने ट्वीट करके इस घटना की शिकायत दिल्ली पुलिस से की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मीरा चोपड़ा ने किया ट्वीट 

मीरा चोपड़ा ने अपने ट्वीट में दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए लिखा है कि उनके पापा पुलिस कॉलोनी में ही वॉक कर रहे थे। दो लड़के स्कूटर पर आए और चाकू दिखाकर उनका फोन उनसे छीन ले गए। मीरा ने अपने ट्वीट में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल और सीपी दिल्ली को भी टैग किया है और लिखा है कि दिल्ली सुरक्षित होने का आपका यही दावा है। इसके बाद मीरा चोपड़ा ने एक और ट्वीट किया है और FIR की डीटेल शेयर की है और जिस पुलिस कॉलोनी में यह घटना हुई है। उसकी भी जानकारी उन्होंने शेयर की है।

प्रियंका चोपड़ा इस वक्त अमेरिका में पति निक जोनस के साथ यूएस में रह रही हैं। उनकी बहन मीरा चोपड़ा भी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जिसमें '1920 लंदन', 'गैंग ऑफ गोस्ट्स', 'सेक्शन 375' जैसी हिन्दी फिल्में शामिल हैं। मीरा तमिल और तेलुगू फिल्मों में काफी एक्टिव हैं।


Scroll to load tweet…
Scroll to load tweet…